आँचलिक खबर
*आरंग नगर के वरिष्ठ पत्रकार पवन साहू को किसान नेता ने धान की बालियों का झालर भेट कर दिया दीपावली की शुभकामनायें*
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024
Edit
*आरंग नगर के वरिष्ठ पत्रकार पवन साहू को किसान नेता ने धान की बालियों का झालर भेट कर दिया दीपावली की शुभकामनायें*
आरंगः
किसान नेता पारसनाथ साहू व पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रेस कार्यालय के स्थानीय संवाददाता पवन साहू को धान की सुनहरी बालियां से बना झालर भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दिए। वहीं सुनहरी धान की बालियों से निर्मित झालर भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं देने के अंदाज को श्री साहू ने काफी सराहा। इस मौके पर किसान नेता पारसनाथ साहू ने कहा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है और धान की बालियां समृद्धि का प्रतीक है। साथ ही दीपावली का पर्व भी धन-धान्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए किसानों की ओर से धान की सुनहरी बालियों से निर्मित झालर भेंट कर शुभकामनाएं दी गई।
Previous article
Next article