ब्रह्माकुमारीज़ बालोद मे नव निर्वाचित पार्षदों का किया ब्रह्माकुमारी बहनो द्वारा सम्मान
ब्रह्माकुमारीज़ बालोद मे नव निर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों का किया ब्रह्माकुमारी बहनो द्वारा सम्मान
उमेन्द्र /बालोद
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य दर्शन भवन पांडे पारा बालोद में नगर पालिका परिषद बालोद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था,
जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा चौधरी साहू नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने उदगार में कहा कि अभी हम सदस्यों का पद ग्रहण नहीं हुआ है लेकिन ईश्वरीय विश्व ने हमे यहां सम्मान दे कर हमारी जिम्मेदारी और बड़ी कर दी है , पचा बार के पार्षद और विशेष अतिथि श्री कमलेश सोनी ने कहा कि मनुष्यों को अपने अहंकार को त्याग कर जन सेवा करना चाहिए , जिससे परमात्मा शिव अपना आशीर्वाद दे देते है , मै खुद ईश्वरी राजयोग का सदस्य हु और मुझे शिव बाबा से बहुत ही शक्ति का अनुभव होता है। स्थानीय सेवाकेंद्र की संचालिका बीके सरस्वती दीदी ने सभी सदस्यों को राजयोग की अनुभूति करवाई और सभी सदस्यों को ईश्वरी राजयोग को सभी वार्डो में संचालित करने की मनसा जाहिर की।तथा ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू जाने के लिए कही। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिव भोले नाथ का की 89 वा शिव रात्रि महोत्सव आयोजित किया गया , और केक काट कर और शिव भोलेनाथ का ध्वजारोहण कर जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों के लिए ब्रह्मभोजन की व्यवस्था किया गया था। सेवाकेंद्र संचालिका ने अध्यक्ष और पार्षदों का सम्मान ईश्वरीय सौगात से किया गया। उक्त कार्यक्रम में आस पास के लगभग 300 भाई बहने की उपस्थिति रही। ओम शांति