*गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री भगवानसिंह उईके ने 13 वें कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री भगवानसिंह उईके ने 13 वें कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण*

*गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री भगवानसिंह उईके ने 13 वें  कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण*



समीर शर्मा/राजिम 

गरियाबंद जिले के 13 वें कलेक्टर के रूप में भगवान सिंह उईके ने पदस्थ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री दीपक अग्रवाल द्वारा नवपदस्थ कलेक्टर को पुष्पगुच्छ देकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई।पदभार ग्रहण के समय जिले के प्रमुख अधिकारी जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री जी आर मरकाम, अपर कलेक्टरश्री अरविंद पांडे ,श्री प्रकाश राजपूत,श्री नवीन भगत सहित जिले के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। श्री भगवान सिंह उईके जी सन 2016 बैच के अधिकारी हैं। इस अवसर पर श्री उईके द्वारा जिले के प्रमुख अधिकारी कर्मचारियों से परिचय तथा जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा  हुई तथा जिले के विकास हेतु व माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के द्वारा   चलाए जाने वाले सुशासन पर्व /योजना का शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads