अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा के साथ जिलेवासियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा के साथ जिलेवासियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास
गरियाबंद
जिला मुख्यालय गरियाबंद सहित जिले के सभी विकासखंडो में ग्यारहवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलेभर से करीब एक लाख से अधिक लोगो ने एक ही समय में सुबह 7 से 8 बजे के बीच एक साथ योगाभ्यास किया। जिला स्तरीय सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया। यहां मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री टंक राम वर्मा तथा विधायक रोहित साहू की उपस्थिति जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिकों तथा स्कुली बच्चों ने योग के विभिन्न आसन्नो का अभ्यास किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ मरकाम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। योगाचार्य भागवत कुमार साहू, मितेश साहू ने योगाभ्यास कराया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसकी शुरुआत साधु-संतों ने सदियों पहले की थी। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से उन्होंने दीर्घायु और निरोग जीवन जिया। आज के समय में जब लोगों की दिनचर्या असंतुलित हो चुकी है, ऐसे में योग उन्हें पुनः संतुलन और स्वास्थ्य की ओर ले जा सकता है।
मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। आज विश्व के 190 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया गया, जो एक वैश्विक क्रांति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है—विकसित भारत, और उसके लिए नागरिकों का स्वस्थ और अनुशासित जीवन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं में सुधार ही पर्याप्त नहीं, बल्कि जब आम नागरिक का स्वास्थ्य बेहतर होगा, तभी विकसित भारत की संकल्पना साकार हो सकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी योग को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।
योग से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव : विधायक रोहित साहू
गरियाबंद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक रोहित साहू ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और संदेश को साकार करने आज हम सभी योगाभ्यास के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग जीवन में अत्यंत आवश्यक है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं – सभी वर्गों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
विधायक साहू ने कहा कि जब शरीर और मन दोनों स्वस्थ होते हैं, तब कार्यक्षमता और सोच भी बेहतर होती है। स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण योग के नियमित अभ्यास से ही संभव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र में योग को बढ़ावा देने और जन-जागरण लाने का निरंतर प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ़ मेमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, आशीष शर्मा, मिलेश्वरी साहू, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू, बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, अनूप भोसले, प्रशांत मानिकपुरी, सागर मयाणी, प्रकाश सोनी, सूरज सिन्हा सहित डीएफओ वरुण जैन, अपर कलेक्टर नवीन भगत, प्रकाश राजपूत, एसडीएम ऋषा ठाकुर, एसडीओपी निशा सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी एसके सारस्वत, तहसीलदार मयंक अग्रवाल, नायब तहसीलदार डोनेश साहू सहित बड़ी संख्या स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।