- fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

 अपेक्स बैंक अध्यक्ष चंद्राकर धान उपार्जन केन्द्र उमरिया पहुंचे, व्यवस्था का लिया जायजा



आरंग

 मंदिरहसौद सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले धान उपार्जन केन्द्र उमरिया पहुंच अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने सोमवार को खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया व समिति कर्मियों से किसानों को धान बेचने मे तकलीफ न होने देने की पुख्ता व्यवस्था के साथ-साथ दुव्र्यवहार की शिकायत न मिलने के प्रति आगाह किया। सोमवार को दोपहर श्री चंद्राकर अपने बैंक के प्रबंधक भूपेन्द्र चंद्रवंशी व प्रचार प्रसार अधिकारी श्री यादव, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. के. जोशी व अतिरिक्त महाप्रबंधक एस.के. चंद्राकर के साथ खुटेरी सोसायटी के धान उपार्जन केन्द्र उमरिया पहुंच समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तैयारियो का जायजा लिया व समिति कर्मियों को किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार से असुविधा न होने देने की पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मंदिरहसौद शाखा प्रबंधक तेजपाल सिंह ठाकुर, उमरिया के सरपंच राजकुमार हिरवानी, पर्यवेक्षक श्री वर्मा सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकगण मौजूद थे। ज्ञातव्य हो कि  इस सोसायटी के अंतर्गत 4 ग्राम खुटेरी, उमरिया, जरौद व गुजरा ग्राम आता है व इन ग्रामों के किसानों के धान खरीदने उमरिया में धान उपार्जन केन्द्र बनाया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads