सत्ता के शानदार 2 साल पूरा होने पर वर्चुअल मैराथन में भाग लिया छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सत्ता के शानदार 2 साल पूरा होने पर वर्चुअल मैराथन में भाग लिया छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन

सत्ता के शानदार 2 साल पूरा होने पर वर्चुअल मैराथन में भाग लिया छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन 



अभनपुर

       छत्तीसगढ़ में सत्ता के शानदार 2 साल पूरा होने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित वर्चुअल मैराथन, हाउसिंग बोर्ड कालोनी के मैदान मे,गोबरा नवापारा में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायपुर ने

 

सत्ता का पूरा हुआ है शानदार 2 साल,

क्रमोन्नति, पदोन्नति, पुरानी पेंशन है बेमिसाल"


इस स्लोगन के साथ भाग लिया तथा फेस बुक एवं ट्विटर में वर्चुअल मैराथन का फोटो एवं वीडियो शेयर किया गया।इसके पीछे मंशा यह है कि हमारा छत्तीसगढ़ खुशहाल रहे साथ ही साथ  एल बी संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति, पदोन्नति, पुरानी पेंशन,अनुकंपा नियुक्ति,लंबित महगाई भत्ता प्राप्त हो तथा वेतन विसंगति दूर हो।


            वर्चुअल मैराथन में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के  जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, अतुल शर्मा,विनोद साहनी,अमित शर्मा, योगेश शर्मा,अविनाश शर्मा,अंकित शर्मा,आशीष तिवारी आदि ने भाग लिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads