VIDEO--सिन्हा परिवार की बालिका क्षेत्र का कर रहे नाम रोशन, वर्चुअल मैराथन दौड़ में लिया भाग
सिन्हा परिवार की बालिका क्षेत्र का कर रहे नाम रोशन, वर्चुअल मैराथन दौड़ में लिया भाग
देखे वीडियो--
अभनपुर
अभनपुर के पास के ग्राम भेलवाडीह के सिन्हा सिस्टर्स और मिनी दबंग गर्ल के नाम से अंचल में अपने मेहनत से उभरते खिलाडी कु सानिया सिन्हा,कु ईशा रानी सिन्हा ने छत्तीसगढ़ सरकार के आह्वान पर वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लिए
पिछले वर्ष खेल विभाग द्वारा आयोजित मैराथन में इन बहनों ने द्वितीय तृतीय और छोटी बहन युवानी ने पंचम स्थान प्राप्त किये थे ,इस वर्ष 4 दिसंबर को आयोजित 600 मीटर दौड़ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तृतीय स्थान बनाये
रोप्सकीपिंग में भी दोनों बहनों ने पिछले वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 5 सिल्वर जीते थे।
आपको बता दे कि भेलवाडीह निवासी जितेन्द्र सिन्हा जो कि पेशे से क्षेत्र में शिक्षक है उनकी तीनो ही लड़की मेधावी रही। वही खेल के क्षेत्र में अपनी जज्बा दिखा चुकी ये बालिका क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। वही इनका श्रेय उनके पिता जितेन्द्र सिन्हा का रहा जिन्हें अपने तीनो लड़कियों पर गर्व है।
