कांग्रेस का किसान सम्मेलन कल,शहीद किसानों को देंगे श्रद्धांजली - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कांग्रेस का किसान सम्मेलन कल,शहीद किसानों को देंगे श्रद्धांजली

 कांग्रेस का किसान सम्मेलन कल,शहीद किसानों को देंगे श्रद्धांजली



   सुरेन्द्र जैन/सांकरा निको-धरसीवां

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवां के तत्वाधान में कल 6 फरवरी शनिवार को विशाल किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमे काले कानूनों के खिलाफ आन्दोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजली दी जाएगी।

   ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिल्ली में शहीद  किसान अन्नादताओ को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा  किसानों को समर्थन देने हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के द्वारा यह एक दिवसीय किसान सम्मेलन एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन धरसीवां में किया जा रहा है  दोपहर 2 बजे से आयोजित सम्मेलन में पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस किसान कांग्रेस nsui सभी जोन प्रभारी सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्यगण जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यगण नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद गण सभी पंचायत प्रतिनिधि  सरपंच पंच गोठान समिति के सदस्य स्कूल समिति के सदस्य एवं सभी आसपास के किसान भाई सामिल होंगे

 कार्यक्रम में मुख्य रुप से विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा जिला ग्रामीण प्रभारी श्री राजेंद्र साहू जी जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री उधो वर्मा जी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उतरा कमल भारती नगर पंचायत अध्यक्ष डालेन्द्र  वर्मा उपस्थित रहेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads