तिहार हमारी प्राचीन संस्कृति हैं जो हमे अनेकता में एकता का शुभ सन्देश देते हैं-क्षेत्रीय विधायक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

तिहार हमारी प्राचीन संस्कृति हैं जो हमे अनेकता में एकता का शुभ सन्देश देते हैं-क्षेत्रीय विधायक

 तिहार हमारी प्राचीन संस्कृति हैं जो हमे अनेकता में एकता का शुभ सन्देश देते हैं-क्षेत्रीय विधायक



    सुरेन्द्र जैन/सांकरा निको--धरसीवां

    छत्तीसगढ़ीया भाखा में तिहार यानी त्योहार हमारी प्राचीन धर्म संस्कृति हैं जो हमे न सिर्फ खुशियां देते हैं बल्कि अनेकता में एकता का भी शुभ सन्देश देते हैं इसीलिए छत्तीसगढ़िया तिहारों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़े ही जोर शोर व उत्साह के साथ मनाने की शुरुआत की है।

    यह बात धरसीवां विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ने कही वयः शुक्रवार को अपने गृह ग्राम टेकारी में आयोजित मड़ई मेला में बतौर मुख्य अतिथि पहुची थी, मड़ाई मेला में सामिल सभी जाति धर्म के अनुयायियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भले हमारी धार्मिक मान्यताएं अलग अलग हैं हमारी जातियां अलग अलग हैं लेकिन हम सभी के तिहार एक हैं जिन्हें हम सभी प्राचीन काल से ही हिल मिलकर हंसी खुशी मनाते आ रहे हैं इनमें मड़ाई मेला का एक अलग ही महत्व है इसमें सभी  जाति धर्म के लोग शामिल होते हैं खुशियां मनाते हैं बच्चे बूढ़े जवान महिला पुरुष सभी आते हैं एक दूसरे से मिलते हैं   जो हमारी अनेकता में एकता को मजबूती प्रदान करता है।

   इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच खिलेन्द्र दद्दू ने ग्राम पंचायत की तरफ से विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा का स्वागत व अभिनंदन किया, वहीं विधायक श्रीमती शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश के माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के त्यौहार को बहुत ही महत्व देतें है, आप सब को पता होगा मुख्यमंत्री बघेल ने तीजा पोरा त्यौहार को एक शासकीय त्यौहार का रूप दिए मुख्यमंत्री स्वयं त्यौहारों में भंवरा बाटी गेड़ी चढ़ते है,अपने पर खुद शोटा मरवाते हैं इन सब का सिर्फ व सिर्फ एक उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ के त्योहारों का महत्व बढ़े विधायक श्रीमती शर्मा ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे विश्व मे हो रही है कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को दूसरे देशों में भी लागू किया जा रहा है प्रदेश में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नरवा घुरवा बाड़ी, गोठान योजना से ग्रामीण इलाकों का विकास हो रहा है जिससे रोजगार पाकर लोग आगे बढ़ रहे हैं, विधायक श्रीमती शर्मा ने ग्राम पंचायत में मेला मड़ई के आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देने के साथ साथ आयोजन में उपस्थित लोगों को भी मेला मड़ई की बहुत बहुत बधाई दी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads