0 भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित।
भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुचाए– संतोष उपाध्याय
0 भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित।
गरियाबंद
भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन मैनपुर ब्लाक के ग्राम भाठीगढ़ स्थित पैरी स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिसमें भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल चौहान ने कहा कि आज वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा जितने भी कार्य है पूर्व में रमन सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सिर्फ शिलान्यास किया जा रहा है, आज सरकार के पास कोई बजट नहीं है जिससे नया काम करवाया जा सके। श्री चौहान ने आगे कहा कि आज केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के हित में केंद्र सरकार द्वारा लाखों करोंडों रुपए का बजट देकर अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों के हित में शिक्षा को बढ़ाने के लिए एकलव्य स्कूल खोलने और सहायता राशि मिल सके ऐसी योजनाओं को संचालित करने का योजना बनाकर बजट पास किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सभी वर्गो के विकास के लिए योजनाए बनाकर देश का तेज गति से विकास कर रही है, स्वच्छता अभियान, जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, अटल ज्योति योजना सहित केन्द्र सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण योजनाए संचालित किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रही है। श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताआें की जिम्मेदारी है कि केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार के योजनाआें को जन जन तक पहुचाए और इसका लाभ लोगो को दिलाये उन्होने कहा कि छत्तीसगढ राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद से विकास कार्य थम सा गया है, किसान परेशान है, जनता परेशान है, छात्र परेशान है, बेरोजगार युवक परेशान है, प्रदेश के कांग्रेस सरकार सिर्फ घोषणा कर रही है, लेकिन कही विकास कार्य होता दिखाई नही दे रहा है।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के साथ वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा कोई भी अच्छी पहल नहीं किया जा रहा है। आज भी हमारे अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को प्रताड़ना झेलना पड़ रहा है आज भी हमारे अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चे पढ़ाई के मामले में बहुत पीछे हैं आपको मालूम होगा कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लोगों द्वारा कम पढ़े लिखे होने के कारण इनका शोषण वर्तमान के सरकार द्वारा करने का आरोप लगाया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकर्ता सम्मलेन में अनुसूचित जाति मोर्चा के सहप्रभारी इंद्रभान पाटिल, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री हेमंत तिरपुड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर , भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, उपाध्यक्ष परलोचन बघेल, नरेश लहरे, कोमल ढीढी, अनिल मंडल, प्रमिला सोनवानी, बिसेसर सिक्का, चैनसिंह कश्यप, पदुलोचन जगत, सोमप्रकाश साहू, राधेश्याम सोनवानी, गोपचन्द्र, कोमल सोनवानी, दीपचन्द्र कश्यप, सुरजो बाई, प्रेमलाल लहरे, शांति जगत, मनोहर बघेल, तुलसी राठौर, महेश कश्यप, शंभुराम सहित बडी संख्या में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला भर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।