श्री पाटेश्वर धाम से ऑनलाइन सत्संग का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

श्री पाटेश्वर धाम से ऑनलाइन सत्संग का आयोजन

श्री पाटेश्वर धाम से ऑनलाइन सत्संग का आयोजन




 प्रतिदिन की भाँती आज भी श्री पाटेश्वर धाम से ऑनलाइन सत्संग का आयोजन सुबह 10 बजे से  किया गया सत्संग परिचर्चा में जहां एक ओर हजारों की संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु जन जुड़े 

वही नन्हें-मुन्ने बच्चे एवं माताओं बहनों ने भी खूब आनंद लिया श्रीराम बालक दास जी से सरल भाषा में अपना प्रश्न कोई भी रख सकता है जिसका उत्तर भी बड़े सरल और व्यवहारिक तरिके से श्रीराम बालक दास जी के द्वारा  दिया जाता है 

ज्ञात हो कि पूरे 1 वर्ष से भी ज्यादा हो चुके हैं ऑनलाइन सत्संग को 

अब तो स्थिति ऐसी है कि 9:30 बजे से ही लोग इंतजार करते हैं कि कब सत्संग प्रारंभ हो 

सुबह  10 बजे से 11 बजे  तक स्थिर होकर सभी सत्संग का आनंद लेते हैं 

यदि आप भी ऑनलाइन सत्संग से जुड़ना चाहते हैं तो अपने मोबाइल whatsapp नंबर से 9425510729  नम्बर पर वाट्सएप  मैसेज करें 

उसके पश्चात आपका नंबर श्री सीता रसोई whatsapp ग्रुप में जोड़ दिया जाएगा 

यह ग्रुप बाकी समय लॉक रहता है केवल सुबह 10:00 बजे  खोला जाता है और 11:00 बजे तक ग्रुप में सत्संग पर चर्चा होती है जैसे ही सुबह के 10:00 बजते हैं बाबाजी की मधुर आवाज में

जय सिया राम जय गोमाता जय गोपाल सुनाई देता है 

उसके पश्चात प्रणाम अभिवादन एवं परिचय का क्रम चलता है तत्पश्चात श्री पाटेश्वर धाम में 2 वर्ष से चल रहे निःशुल्क भोजनालय श्री सीता रसोई में जिन्होंने सेवा दी है 

उनके जन्मदिन की या विवाह की वर्षगांठ की बधाइयां प्रेषित की जाती है इसी बीच में रामायण की चौपाई सुंदर सुविचार नन्हें-मुन्ने बच्चों के द्वारा भजनों की प्रस्तुति भी की जाती है जिसका सभी आनंद लेते हैं बाबा जी एक साथ कई वाट्सएप ग्रुपों का संचालन करते हैं किसी दूसरे ग्रुप में यदि अच्छी बातें हो रही हो तो उसे सभी ग्रुप में भेजकर सब को लाभ देते हैं रामचरितमानस एवं कबीरदास जी के वाणी पर आजकल बहुत ही सुंदर चर्चा चल रही है साथ ही पाटेश्वर धाम के youtube चैनल 

Rambalakdas

 में प्रसारित होने वाले 

,,,बाबा जी की पाती ,,,कार्यक्रम की भी चर्चा होती है आजकल youtube चैनल पर बचपन की यादें कार्यक्रम श्री राम बालक दास जी बता रहे हैं इस कार्यक्रम की भी आज बहुत प्रशंसा हुई जिज्ञासा के क्रम में श्री पाठक परदेसी जी श्री रामफल जी दाता राम साहू जी रामेश्वर वर्मा जी श्रीमती किरण पांडे जी का नाम विशेष आता है साथ ही रिचा बहन झलमला के द्वारा मीठा मोती का प्रसारण भी प्रतिदिन होता है मैहर से मां शारदा का लाइव दर्शन एवं जशपुर से भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन भी प्रतिदिन प्राप्त होता है

 प्रश्न और जिज्ञासाओ के साथ-साथ समसामयिक विषय की जानकारी तीज त्योहार का महत्व योग के महत्व पर भी चर्चा होती है 11:00 बजे फिर बाबाजी के मधुर भजनों की गूंज रहती है जिसके साथ ऑनलाइन सत्संग संपन्न होता है 

आइए आपको भी हम इस ऑनलाइन सत्संग में जुड़ने का आमंत्रण देते हैं 

जय सियाराम जय गौ माता जय गोपाल

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads