क्राइम
नशे के सौदागरों के खिलाफ खरोरा पुलिस का अभियान जारी,दो गिरफ्तार
शुक्रवार, 16 जुलाई 2021
Edit
नशे के सौदागरों के खिलाफ खरोरा पुलिस का अभियान जारी,दो गिरफ्तार
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
ख़रोरा पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के ख़िलाफ़ अभियान जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को फिर मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बिक्री कर रहे दो आरोपियों १. शेखर चेलक पिता इतवारी चेलक आयु २१ वर्ष २. प्रह्लाद चेलक पिता पवन चेलक आयु १८.४ वर्ष दोनों निवासी ग्राम असौंधा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के क़ब्जे से कुल ६४ पौव्वा देशी मसाला शराब (११.५२० बल्क लीटर ) क़ीमती लगभग ५७६०/ रुपए व बिक्री रक़म नगदी ४००/ रुपए बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक ३०१/२१ धारा ३४(२) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
Previous article
Next article
