*पतासाजी कर पहुचाया घर,उरला की डायल 112 सेवा को दिया परिजनो ने धन्यवाद* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पतासाजी कर पहुचाया घर,उरला की डायल 112 सेवा को दिया परिजनो ने धन्यवाद*

 समय पर नही पहुचती डायल 112 तो हो सकती थी युवती से कोई बड़ी बारदात,देर रात फेक्ट्री के समीप सुनसान जगह बेसुध पडी थी युवती*



*पतासाजी कर पहुचाया घर,उरला की डायल 112 सेवा को दिया परिजनो ने धन्यवाद*

    सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

 बढ़ते अपराधों को रोकने में जहां एक ओर छत्तीसगढ़ शासन की डायल 112 सेवा कारगर साबित हो रही है तो वहीं लगता है नशे का शौक सर चढ़कर बोल रहा है तभी तो देर रात नशे की हालत में एक युवती उरला क्षेत्र में फेक्ट्री के समीप सुनसान जगह बेसुध मिली समय पर पुलिस न पहुचती तो पता नही क्या होता।

    *सूचना मिलते ही पहुची उरला पुलिस की डायल 112*

   उरला पुलिस की डायल 112 को बीती रात C4 की सूचना मिली सूचक से संपर्क कर इवेंट क्रमांक आरपीआर 15-07-21/134(RPR)पर आरक्षक क्रमांक 2264 भारतेंद्र साहू और वाहन चालक क्रमांक 598 डिगेश्वर साहू रवाना हुए छत्तीसगढ़ फेरोलाइज कंपनी के पास सरोरा पहुंचकर सूचक से मिले उसने बताया कि एक युवती रोड किनारे सुनसान में  बेसुध पड़ी हुई है उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त हो हैं पुलिस ने मौके पर जाकर महिला को देखा युवती नशे की हालत में बेसुध पड़ी थी उसके कपड़े अस्त-व्यस्त  थे तब उसे रोड के किनारे करके उस पर पानी छिड़का काफी प्रयास के बाद भी उसे होश नहीं आया तब आसपास के लोगों  से युवती के बारे में पूछताछ किया तब पता चला कि उक्त युवती खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडवारा बस्ती की रहने वाली है युवती की पहचान कर उसके परिचित  के सहयोग से कपड़े को किसी तरह गाड़ी में बैठा कर गोंदवारा स्थित उसके घर ले गये।

*सुबह की निकली थी घर से*

 जब उरला पुलिस की डायल 112 के कर्मी युवती को उसके घर छोड़ने पहुचे तो पता चला कि उक्त युवती सुबह से घर से निकली थी और युवती को सकुशल पाकर उसके परिवार वालों ने 112 सेवाओं का धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया।

*तो हो सकती थी कोई बड़ी घटना*

  जिस स्थिति में उक्त युवती फेक्ट्री के समीप सुनसान जगह बेसुध पडी थी यदि समय पर उरला पुलिस की डायल 112 सेवा न पहुचती ओर उसे घर न पहुचाती तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads