*वृक्षारोपण एवं जन्म दिवस के साथ साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*वृक्षारोपण एवं जन्म दिवस के साथ साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*

 *वृक्षारोपण एवं जन्म दिवस के साथ साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*



 अभनपुर

शासकीय प्राथमिक शाला बिरोदा में हर्षोल्लास के साथ शाला विकास समिति, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पालकों की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर नवाचारी शिक्षक दीपक ध्रुवंशी का जन्म दिवस भी मनाया गया । सभी बच्चों को इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथि गण सोहनधर दीवान, हुलास राम साहू, श्रीमती कमला बाई यदु,  श्रीमती तीजन बाई ध्रुव, श्रीमती गीता साहू, महेंद्र साहू द्वारा बच्चों का अभीर गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात बच्चों को मास्क, कापी, पुस्तक, पेन देकर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया साथ ही शिक्षक दीपक  ध्रुवंशी  के जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर एवं वृक्षारोपण छोटे-छोटे कब- बुलबुल (स्काउट गाइड) एवं शाला परिवार से श्री मनोज वैष्णव, श्रीमती ललिता साहू, श्री मुकेश सिंह सलावत के साथ मिलकर किया गया । जिला मुख्य आयुक्त श्री सुरेश शुक्ला जी, जिला संघ रायपुर एवं पीएलसी प्रमुख अभनपुर हेमंत साहू जी ने शुभकानाएं दी ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads