भारत के भाग्य का उदय करने एवं कृषि और गाय की रक्षा करने हुआ था योगेश्वर श्रीकृष्ण का अवतार-सन्त बालक जी
भारत के भाग्य का उदय करने एवं कृषि और गाय की रक्षा करने हुआ था योगेश्वर श्रीकृष्ण का अवतार-सन्त बालक जी
श्री पाटेश्वर धाम जिला बालोद छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित प्रतिदिन होने वाले ऑनलाइन सत्संग में आज छत्तीसगढ़ के संत बालयोगेश्वर श्रीराम बालक दास जी ने अद्भुत श्री कृष्ण कथा का वर्णन किया उन्होंने श्री कृष्ण अवतार'" पूतना वध " माखन चोरी " गोवर्धन धरण " कालीय नाग मर्दन " एवं समस्त भक्तों का उद्धार " कंस का वध करना " श्री कृष्ण लीला प्रसंग बताया।
जिस तरह भगवान कृष्ण ने माखन चोरी करिके गोपालको को उन के अधिकार के बारे में सतर्क किया वहीं दूसरी तरफ जल जंगल और जमीन को दूषित करने वाले अकासुर , बकासुर , कालीय नाग का नाश कर के संपूर्ण प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया गोवर्धन पर्वत की पूजा करके उन्होंने अपने जीवन काल में प्रकृति का संरक्षण करें यह संदेश प्रसारित किया इसी प्रकार मित्र सुदामा को संपन्नता प्रदान कर मित्रता कैसी होनी चाहिए यह संदेश दिया पांडवों के प्रति अपनी जिम्मेदारी , महाभारत के युद्ध में धर्म का विजय , एवं महाभारत के मैदान में परम पवित्र गीता का ज्ञान दे कर उन्होंने सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति का मानों उद्धार कर दिया जो आज भी प्रासंगिक है अपने मामा कंस की हत्या करके उन्होंने यह बताया कि जहां पर राष्ट्र और धर्म की सुरक्षा का विषय हो तो वहां नीजी स्वार्थ और परंपराएं साथ ही रिश्ते भी हमें भुला देना चाहिए एक मेव धर्म का ही आसरा लेना चाहिए अंततः श्री कृष्ण की वाणी को उद्धृत करते हुए राम बालक दास जी ने सत्संग का समापन किया जिसमें स्वयं श्री कृष्ण ने कहा है कि सभी धर्मों को त्याग कर तू मेरी शरण हो जा मैं तेरा निश्चय ही तेरा उद्धार करूंगा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर यह महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित करते हुए उन्होंने कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को शुभकामनाएं भी दी और बताया कि पाटेश्वर धाम में प्रति वर्षानुसार रात्रि में 12:00 बजे श्री कृष्ण जन्म उत्सव एवं भगवान श्री कृष्ण का महा अभिषेक किया जाएगा जिसमें भक्तगण सम्मिलित होंगे इस तरह ,, बड़ी देर भाई नंदलाला ,, की सुमधुर भजन के साथ बाबाजी ने आज के सत्संग को समापन किया
जय सियाराम
जय गोमाता जय गोपाल
