*कैंसर स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर का आयोजन 15 सितम्बर को राष्ट्रीय कैंसर मधुमेह एवं आद्यात रोग रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल धमतरी मे
*कैंसर स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर का आयोजन 15 सितम्बर को राष्ट्रीय कैंसर मधुमेह एवं आद्यात रोग रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल धमतरी मे
धमतरी
राष्ट्रीय कैंसर मधुमेह एवं आद्यात रोग रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अगामी 15 सितंबर को कैंसर स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन एवं बालको मेडिकल सेंटर के सहयोग से जिला अस्पताल धमतरी में सुबह साढ़े 10 से दोपहर तीन बजे तक आयोजित इस शिविर में बालको मेडिकल सेंटर के कैंसर रोग विशेषज्ञ और विषय विशेषज्ञ सर्जन द्वारा सभी प्रकार के कैंसर रोगों से पीड़ित मरीजों का स्क्रीनिंग किया जाएगा। साथ ही चिन्हांकित मरीजों की आवश्यक जांच जैसे एफएनएससी, बायोप्सी, पैप्सिमियर इत्यादि का सैंपल शिविर में ही एकत्रित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और सभी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने स्वास्थ्य केन्द्र के तहत कैंसर रोग के संभावित और चिन्हांकित मरीजों को नियत तिथि को शिविर में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया है कि मरीजों के आने-जाने की व्यवस्था विकासखण्ड स्तर पर की जाएगी।
