तृतीय संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आज पिपरौद में---- (नए साहित्यकारों का समिति सदस्य के रूप में होगा शपथ ग्रहण ) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

तृतीय संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आज पिपरौद में---- (नए साहित्यकारों का समिति सदस्य के रूप में होगा शपथ ग्रहण )

 तृतीय संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आज पिपरौद में----

(नए साहित्यकारों का  समिति सदस्य के रूप में होगा शपथ ग्रहण )



अभनपुर

त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम नवापारा जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में अपनी रचनात्मकता को आगे बढाते हुए प्रतिवर्ष अनुसार अपने वार्षिक कार्यक्रम के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में तृतीय संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन समीपवर्ती आदर्श ग्राम पिपरौद(अभनपुर)के विद्या मंदिर मंच में 12 सितम्बर को दोपहर12 बजे से आयोजित है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री धनी राम साहू जी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक हसदा होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता साहू सरपंच ग्राम पंचायत पिपरौद एवम विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती बेदबाई साहू सरपंच डोंगीतराई, श्रीमती क्षमता साहू सरपंच चिपरीडीह करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कमल नारायण साहू सदस्य जनपद पंचायत अभनपुर, एवम श्री योगेश साहू जी पूर्व सरपंच पिपरौद की गरिमामय उपस्थिति में होगी।कार्यक्रम के बारे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मोहनलाल मणिकपन "भावुक"संरक्षक, एवम मकसूदन साहू,"बरीवाला"ने कहा कि तृतीय संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान में गरियाबंद,धमतरी एवम रायपुर संभाग के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान होगा,इस कार्यक्रम में कोरोनाकाल के नियम का पालन करते हुए मास्क,सेनिटाइजर एवम सोसल डिस्टनसिंग का पालन किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी साहित्यकार एवम समस्त ग्रामवासी पिपरौद युद्ध स्तर पर  लगे हुए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads