*सीएसईबी कर्मचारियो का किया सम्मान*सेवा सुगन्धम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सीएसईबी कर्मचारियो का किया सम्मान*सेवा सुगन्धम*

 *सीएसईबी कर्मचारियो का किया सम्मान*सेवा सुगन्धम* 


                                    

    सुरेन्द्र जैन /धरसीवां 

 सेवा सुगन्धम सामाजिक जनकल्याण समिति के संस्थापक टिकेन्द्र उपाध्याय द्वारा कोरोना योध्दा सम्मान समारोह का आ्योजन (सी एस ई बी) के आफिस आमा सिवनी विधान सभा रायपुर   में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिशंकर प्रसाद सहायक यंत्री , अध्यच्छता नरोत्तम घृतलहरे  कनिष्ठ यंत्री , विशेष अतिथि के रूप में किशोर गुप्ता, मुकेश त्रिपाठी कनिष्ठ यंत्री , के साथ साथ विधुत विभाग के समस्त स्टाफगणं उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक टिकेन्द्र उपाध्याय ने किया ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियो को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान  किया गया । उपस्थित सभी कोरोना योद्धाओ को संस्था द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया ।  नरोत्तम घृतलहरे ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारे सभी साथी कोरोना काल में पुरे निष्ठां और लगन के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी कर्मठता के साथ उपभोक्ताओं को सेवा देने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो को मैं नमन करता हूँ। साथ ही हमारे बीच उपस्थित होकर सेवा सुगन्धम के द्वारा हम सभी सम्मान पाकर  अभिभूत है। ये हमारे विभाग के लिए  गौरव की बात है ।  विभाग की तरफ से    कोरोना योध्दा सम्मान समारोह आयोजन के लिये सेवा सुगन्धम समिति के संस्थापक टिकेन्द्र उपाध्याय,एवं गणेश वर्मा ,राजेन्द्र पांडेय , विनीत उपाध्याय , धनेश कैवरतय को बधाई दी।कर्यक्रम में मुख्य  रूप से तिहारु राम नायक ,दिलीप कुमार साहू,नेहरू कश्यप , कताहूर प्रसाद शुक्ला , ओमप्रकाश साहू , महेश कुमार यादव ,वीरेंद्र कुमार साहू उपस्थित थे । कार्यक्रम का आभार कनिष्ठ यंत्री नरोत्तम घृतलहरे ने किया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads