जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण )के पूर्व उपाध्यक्ष रतिराम साहू के निष्कासन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा रोक लगाए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण )के पूर्व उपाध्यक्ष रतिराम साहू के निष्कासन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा रोक लगाए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल

 जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण )के पूर्व उपाध्यक्ष रतिराम साहू के निष्कासन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा रोक लगाए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल 



गोबरा नवापारा नगर

 ज्ञातव्य हो कि गत दिनों स्थानीय कार्यकर्ताओं की शिकायत पर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण )के अध्यक्ष उद्धव राम वर्मा द्वारा रतिराम साहू को पार्टी के विरुद्ध कार्य करने तथा पार्टी के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाकर निष्कासित किया गया था रतिराम साहू के निष्कासन की कार्यवाही को सुनते ही क्षेत्र के स्थानीय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण स्तब्ध हो मायूस हो गए थे उनके ऊपर लगे आरोप को अंचल के एक भी कार्यकर्ता स्वीकार नहीं कर रहे थे सभी लोग कहने लग गए थे कि रतिराम साहू ने  पार्टी के लिए समर्पित होकर जो काम किया है सभी वाकिफ हैं उनका क्षेत्र  में राजनीतिक सामाजिक जनाधार है जिनके साथ युवाओं की टीम है जिनका निष्कासन से स्थानीय स्तर पर क्षेत्र में पार्टी को नुकसान होता यह बात अलग है कि भले ही कुछ लोग एवं कुछ पदाधिकारी गण महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस  बात को अच्छी तरह से समझ रहे थे और दबी जुबान से अपने दिल की बात एक दूसरे को बयां कर रहे थे लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा इस निष्कासन पर रोक लगाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है साथ ही पार्टी में जो आपसी  बिखराव की स्थिति निर्मित होती जिस पर अब विराम लगा |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads