राजिम के चौबेबांधा ग्राम में एनीकट में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल एवं जिले की नगर सेना के जवानों द्वारा बाढ़ आपदा के संबंध में संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजिम के चौबेबांधा ग्राम में एनीकट में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल एवं जिले की नगर सेना के जवानों द्वारा बाढ़ आपदा के संबंध में संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास

 राजिम के चौबेबांधा ग्राम में एनीकट में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल एवं जिले की नगर सेना के जवानों द्वारा बाढ़ आपदा के संबंध में संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास 



राजिम

महानिदेशक नगर सेना, एस.डी.आर. एफ. अगनिशामन एवं आपातकालीन सेवाएं मुख्यालय छत्तीसगढ़ नया रायपुर एवं  जिला कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार   राजिम के चौबेबांधा ग्राम में एनीकट में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल एवं जिले की नगर सेना के जवानों द्वारा बाढ़ आपदा के संबंध में संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया । जिसमें पानी मे डूबने से बचाने के उपाय ,स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके आपदा प्रबंधन के उपाय ,बाढ़ से घिरे व्यक्ति के बचाव इत्यादि का डेमो करके बताया गया एवं इससे विभिन्न संबंधित विभागों की जिम्मेदारी को बताया गया। 








उक्त अभ्यास में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ,नगर पंचायत राजिम ,लोक निर्माण विभाग ,जनपद पंचायत ,छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ,शिक्षा विभाग ,राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स , स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल के कमान्डेंट श्री अरुण देवगम,  जिला कमांडेंट श्री दिपांकुर नाथ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अविनाश भोई डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार श्री अनुपम आशीष टोप्पो ,जनपद सी ई ओ श्री नरसिंह ध्रुव बी ई ओ श्री सी ऐस मिश्रा एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी कोटवार उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads