विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने बनाए अनेक शैक्षणिक मॉडल
विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने बनाए अनेक शैक्षणिक मॉडल
अभनपुर -
विकासखण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम ब्लाक कालोनी टीएलसी परिसर अभनपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस नरेंद्र दुग्गा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा छ. ग., विशेष अतिथि एम .सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा छ.ग.,के. एस पटले जिला मिशन समन्वयक रायपुर , विशेष प्रवक्ता के रूप में अमृता मसीह TLC जिला धमतरी , श्रीमती रोशनी देवांगन TLC जिला धमतरी , श्री अभय झा TLC अभनपुर एवं समस्त सदस्य, BEO श्री एम मिंज, ABEO श्री आर के साहू, ABEO श्रीमती धनेश्वरी साहू की गरिमामयी उपस्थिति में BRCC अभनपुर श्री बी आर बघेल ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
इस प्रदर्शनी में 35 संकुलों से चयनित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक स्तर से कुल 110 कबाड़ से जुगाड़ मॉडल का प्रदर्शन एवं वर्णन बच्चों द्वारा किया गया। निर्णायक पैनल के निर्णयानुसार प्राथमिक विभाग से द्रौपती साहू प्राथमिक शाला हसदा, द्वितीय स्थान लाभांश दीवान प्राथमिक शाला बड़े उरला, उच्च प्राथमिक विभाग से प्रथम स्थान हर्षल देवांगन हरिहर स्कूल नवापारा, द्वितीय स्थान प्रवीण कुमार साहू पूर्व माध्यमिक शाला तोरला, उच्चतर माध्यमिक विभाग से प्रथम स्थान पूजा साहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोरपा, द्वितीय स्थान मेहुल सिन्हा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजरंगदास ने प्राप्त किया। सभी स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं अन्य सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में अभनपुर ब्लॉक के प्राचार्यगण डॉ. श्रीमती दीपादास, श्री संतोष कुमार साव, श्रीमती कल्पना तिवारी एवं अन्य प्राचार्यगण, समस्त संकुल समन्वयक, समस्त पीएलसी सदस्य एवं सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे सम्पूर्ण कार्यक्रम में मंच सन्चालन हेमन्त कुमार साहू पीएलसी लीडर शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय अभनपुर द्वारा किया गया। सभी अतिथियों, अधिकारियों ने अपने उदबोधन में सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान किया। BEO, BRCC सर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।