छुरा नगर में पटेल दम्पत्ति पर हमला करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में,भेजा जेल,छुरा पुलिस की कार्यवाही - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छुरा नगर में पटेल दम्पत्ति पर हमला करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में,भेजा जेल,छुरा पुलिस की कार्यवाही

 छुरा नगर में पटेल दम्पत्ति  पर हमला करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में,भेजा जेल,छुरा पुलिस की कार्यवाही









तेजस्वी यादव/छुरा

 मंगलवार रात्रि को थाना प्रभारी छुरा को सूचना प्राप्त हुई कि दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रहलाद पटेल के घर लूट की नियत से घुसकर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गये है कि सूचना पर तत्काल मौका पहुंचकर पता चला कि पीड़ित प्रहलाद पटेल व उनकी पत्नी काजल पटेल एवं उसके पुत्र आशीष पटेल को चोंटे आई थी । हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । सूचना पर जिला गरियाबंद पुलिस अधीक्षक महोदया पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय ध्रुव स्पेशल टीम के साथ छुरा नगर में प्रहलाद पटेल के घर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर छुरा प्रभारी निरीक्षक शोभा मंडावी को आवश्यक दिशानिर्देश मार्गदर्शन दिये । प्रार्थी कि रिपोर्ट पर दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी हेतु अलग अलग टीम बनाकर अलग अलग दिशाओं में भेजा गया । छुरा पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने वाले आरोपी राजेश रात्रे एवं गणेश उर्फ सोनू निषाद को पण्डरीपानी के जंगल से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताये गणेश उर्फ सोनू निषाद ने प्रहलाद पटेल से उसके छुरा कॉलेज के पास स्थित प्लॉट की सफाइ हेतु 04 माह पूर्व 10,000 रूपये में ठेका लिया था जिसका 2,000 रूपये ही प्रहलाद पटेल द्वारा दिया गया था शेष राशि नहीं मिलने से राजेश रात्रे को प्रहलाद पटेल से रंजिश था । राजेश रात्रे द्वारा घटना में शामिल एक अन्य आरोपी गणेश उर्फ सोनू निषाद के साथ मिलकर 01 माह पूर्व ही लूट की योजना बनाई थी । 




योजना के अंतर्गत एक माह पूर्व राजेश रात्रे प्रहलाद पटेल के दुकान सामान खरीदने गया जहां उनके दुकान के गल्ले में बहुत पैसा होना देखकर लूट की योजना बनाये थे । घटना के पूर्व इन दोनों के द्वारा दो दिनों तक प्रहलाद पटेल के दुकान एवं घर के पास की एवं घर के पास की रेकी किये थे । सुनियोजित योजना के तहत् दोनो आरोपी दिनांक 16.11.2021 को शाम 06.30 बजे मंडी के पास में मिले और पैदल प्रहलाद पटेल के घर करीबन 08.00 बजे रात्रि में प्रवेश किये । राजेश रात्रे द्वारा प्रहलाद पटेल की पत्नी काजल पटेल के गले में चाकु टिकाकर पैसों की मांग की गई । काजल पटेल द्वारा मना करने और चिल्लाने पर राजेश द्वारा काजल पटेल के सिर के पीछे चाकु से मारकर प्राणघातक हमला कर दिया । काजल पटेल का पुत्र आशीष पटेल बीच बचाव के लिये आया तो राजेश रात्रे द्वारा आशीष पर भी चाकू से वार कर हमला किया तथा गणेश उर्फ सोनू निषाद द्वारा लोहे के गुप्ती से मारकर प्रहलाद पटेल पर प्राणघातक हमला किये और मौके से फरार हो गये थे । आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक नग चाकु एवं धारदार लोहे की गुप्ती को जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर उपजेल गरियाबंद भेजा गया है ।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना छुरा प्रभारी निरीक्षक शोभा मंडावी , उनि ० भूषण चंद्राकर सउनि ० नंदकुमार नेताम , प्रधान आरक्षक हीरालाल चंद्राकर , खिलेश्वर कश्यप , आरक्षक माधव साहू , डेकेश्वर सोनी राजिम टीआई संतोष भू आर्य, छबिल दास तांडेकर, गरियाबंद स्पेशल टीम के प्रधान आरक्षक अंगद राव जयप्रकाश मिश्रा , चुडामणी देवता , दीप्तनाथ प्रधान , यादराम ध्रुव , रविन्द्र कुमार सिन्हा , रायपुर सायबर टीम से उपनिरीक्षक अमित कश्यप , की सराहनीय भुमिका रही ।


गिरफ्तार आरोपीगण राजेश रात्रे पिता पुनीतराम रात्रे उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम पण्डरीपानीडीह थाना छुरा,, . गणेश उर्फ सोनू निषाद पिता मुरहा राम निषाद उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम पण्डरीपानीडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads