*रायपुर एवं आरंग लोधी समाज द्वारा लक्ष्य यात्रा दल का स्वागत*
*रायपुर एवं आरंग लोधी समाज द्वारा लक्ष्य यात्रा दल का स्वागत*
आरंग
लक्ष्य छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक यात्रा चंपारण से प्रारंभ होकर नया रायपुर का भ्रमण करते हुए प्रातः 10:00 बजे आरंग के पन्चमुखी महादेव पहुंची । यहां स्थित पंचमुखी शिव मंदिर का दर्शन किया गया।
यहां पर रायपुर जिला लोधी क्षत्रिय समाज एवं श्री हरदेव लोधी समाज, आरंग के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा यात्रा दल के नेतृत्वकर्ता श्री चैन दास जंघेल जी, श्री के के सिंगौर जी एवं श्री फत्ते लाल चंदेल जी का पुष्पहार से तथा दल के छात्र छात्राओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया । लोधी समाज के इस मंदिर की महत्ता की जानकारी श्री खेलावन लोधी द्वारा दी गई तथा बच्चों को जलपान वितरित किया गया। उसके पश्चात यात्रा सिरपुर के लिए रवाना हुई।
स्वागत कार्यक्रम में हरदेव लोधी समाज अध्यक्ष भरत लोधी, सं .,
.,, .,.,,.,,.,,,रक्षक, सूरज लोधी, सचिव शैलेन्द्र लोधी, सलाहकार बिजेंद्र लोधी, टेक राम लोधी, दुर्गेश लोधी, मनोज लोधी, मनीष लोधी, लोधी युवामन्च अध्यक्ष नरेंद्र लोधी, समाज सेवक रवी लोधी, लक्ष्मी नारायण लोधी, चन्दु लोधी, व महिला वर्ग से श्रीमती अन्नपूर्णा लोधी, श्रीमती हेमलता लोधी, व बड़ी संख्या में आरंग व रायपुर के सामाजिक बंधू , माताये उपस्तिथ थे,।
लक्ष्य छत्तीसगढ़ दल के नेतृत्वकर्ता गण बहुत ही बहुत धन्यवाद के पात्र है, जिन्होंने 120 छात्रों को छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिकता से परिचय कराने का जिम्मा लिए हुए है, इस आयोजन के विचारकर्ता गण भी बहुत बहुत बधाई के पात्र है, इस आयोजन से छात्रों के बौद्धिक विकास में वृद्धि होने के साथ ही आने वाले समय मे समाज पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा ऐसी उम्मीद करते है।
श्री हरदेव लोधी समाज के सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दिए।