*अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा महिला प्रकोष्ठ का बैठक संपन्न* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा महिला प्रकोष्ठ का बैठक संपन्न*

 *अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा महिला प्रकोष्ठ का बैठक संपन्न*



 रायपुर 

माननीय *जयदत्त क्षीरसागर* जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के मुख्य अतिथि  एवं *डॉ ममता साहू*  राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में एक दिवसीय बैठक संपन्न हुआ, जिसमें 20 प्रदेश की महिलाओं ने भाग लिया महाराष्ट्र से श्रीमती संध्या सवालाखे, अल्का, सरिता झारखंड से साबी देवी ,चित्रा साहू, रेणुका कुमारी, गुजरात के  संयुक्ता बेन, रमाबेन, दिव्या मोदी, विद्या मूर्ति ,कमला मोदी, गोवा से तनुश्री, वैभवी, उड़ीसा से  राजेश्वरी साहू, क्षमा प्रभा, मध्य प्रदेश से श्रीमती भावना, नीति का, रजनी हैदराबाद से लाडली कुमारी, तेलंगाना से गीता साहू, आंध्र प्रदेश से सरला कुमारी विजयवाड़ा से वानथी दिल्ली से सुजाता हिल्सायन, माधुरी गुप्ता बिहार से शकुंतला साहू ,माधुरी, नीलिमा कर्नाटक से प्रमिला ,वानथ्री, पश्चिम बंगाल से कुमुद रानी गुप्ता, अंजूश्री, विशाखा उत्तर प्रदेश से सुरेखा देवी ,राजस्थान से डॉक्टर संगीता सोलंकी, छत्तीसगढ़ से श्रीमती सरिता साहू ,श्रीमती यामिनी साहू, श्रीमती साधना साहू, श्रीमती किरण साहू ने संबोधित किया। अतिरिक्त महासचिव श्री अरुण भस्मे जी ने भी बैठक को संबोधित किया।







 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय दत्त क्षिर सागर जी ने अपने उद्बोधन में कहा  महिलाओं ने बहुत अच्छा संगठन तैयार किया हैं ,और.कोरोना के समय भी अच्छे कार्य किए हैं, आगे भी भविष्य में इसी तरह का सहयोग संगठन को मिलता रहे और कुछ राज्य में हमारे संगठन बाकी है जिसमें ममता साहू को मेहनत करना होगा राजनीति के क्षेत्र में जो महिलाएं आगे हैं उनका उनका अलग से पैनल तैयार करके राष्ट्रीय स्तर में उनका बायोडाटा जमा करें, आप सभी के प्रयास से संगठन मजबूत हुआ है इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ।

डॉक्टर ममता साहू ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारी महिला संगठन सभी राज्यों में अच्छा काम कर रही है महिलाओं को कहा कि हमारे राष्ट्रीय बैनर पर  वृक्षारोपण, रक्षा सूत्र कार्यक्रम करने होंगे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती सुजाता हिल्सन दिल्ली ने किया WebEx  ऐप पर कार्यक्रम कृतिका ने संपन्न किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads