*विश्व आदिवासी दिवस पर जुटेंगे हजारों सामाजिक बंधु गण*
*सर्व आदिवासी समाज 9 अगस्त को एतिहासिक विश्व आदिवासी दिवस मनाएंगे* - *जिलाध्यक्ष जीवराखन लाल मरई*
*विश्व आदिवासी दिवस पर जुटेंगे हजारों सामाजिक बंधु गण*
*धमतरी जिला के नगरी में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस समारोह*
राजेन्द्र साहू /मगरलोड -
विकासखंड मगरलोड की मथुरा नगर स्थित बुढ़ा देव मंदिर प्रांगण के आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन पर धमतरी जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज प्रमुख जीवराखन लाल मरई के दिशा निर्देश में सर्व आदिवासी समाज की एकता को बल प्रदान करने तथा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर सर्व आदिवासी समाज की ताकत को पूरी दुनिया में बताने तथा आदिवासी समाज के उत्थान व विकास पर बल प्रदान करने महत्वपूर्ण बैठक रखा गया जिसमें सर्व आदिवासी समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की चर्चा की गई 9 अगस्त को धमतरी जिले के नगरी में विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाने चर्चा हुआ इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया सभी सामाजिक लोगों ने आदिवासी भाइयों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही एवं शासन स्तर पर निराकरण करने की मांग भी की गई आदिवासियों की जमीन को गैर आदिवासी लोगों द्वारा हड़पने की बात सामने आई तथा नारधा में एक आदिवासी बंधु को बहिष्कार किया गया है उस पर भी सामाजिक बहिष्कार को भी बहाल करने की चर्चा की गई
9 अगस्त को नगरी में विश्व आदिवासी दिवस को सफल बनाने के लिए सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई ने बताया की पूरे विश्व में अमेरिका महाद्वीप अफ्रीका महाद्वीप एशिया महाद्वीप के आदिवासी बहुल देशों में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस जोर शोर से मनाया जाता है जिसमें भारत भी प्रमुखता से शामिल है 21वीं सदी में भी विश्व के विभिन्न देशों में निवासरत जनजाति आदिवासी समाज अपनी उपेक्षा गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा का अभाव ,बेरोजगारी एवं बंधुआ मजदूर जैसे समस्याओं से ग्रसित है जनजाति समाज की समस्याओं के निराकरण हेतु विश्व के ध्यानाकर्षण के लिए वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का फैसला लिया गया
इस बैठक में प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवराखन लाल मरई महेश रावटे कार्यकारिणी अध्यक्ष, सचिव कमल नारायण संरक्षक अशोक मेश्राम, कर्मचारी संघ अध्यक्ष रोहित दीवान युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंद्रायण कवर, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष जगन्नाथ मंडावी, राजा राम दीवान संगठन मंत्री पोखन लाल कवर, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर,ओम प्रकाश कवर साकरा, कोमल नंदकुमार कवर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गायत्री कवर, कुंज बाई उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, द्विज राम ध्रुव, रतनू कमार, भूपेंद्र कवर मीडिया प्रभारी, वेद राम कवर, झाड़ू राम ध्रुव, भीखम नागरची महामंत्री सर्व आदिवासी समाज सहित बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के सामाजिक बंधु गण उपस्थित रहे

