देखे वीडियो --मानिकचौरी-हसदा के बीच एक युवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारी गई पैर में गोली क्या है पूरा मामला...देखिए
देखे वीडियो --मानिकचौरी-हसदा के बीच एक युवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारी गई पैर में गोली क्या है पूरा मामला...देखिए
देखे वीडियो
गोबरा नवापारा
नवापारा-रायपुर सड़क मार्ग के ग्राम मानिकचौरी -हसदा के पास अज्ञात युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में जा लगी युवक की हालत गंभीर है उपचार हेतु उसे अस्पताल रेफर किया गया है।गोली चलने की खबर से क्षेत्र मे दहसत का माहौल सा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रशांत अग्रवाल समेत क्राइमब्रांच के सभी आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी में बताया, जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम निखिल साहू है |
निखिल अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक में निकला था। हसदा मानिकचौरी गांव के पास निखिल और कार सवार चालक के बीच ओवर टेक को लेकर विवाद हो गया। कार चालक ने गाड़ी रोकने के बाद निखिल की पिटाई करनी चाही कि उसके दो दोस्त भी बीच बचाव में आ गए। बताया गया कार सवार युवक ने अपनी कार में रखे पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। एक राउंड फायर करने के बाद गोली सीधे निखिल को जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर गया। इधर उसके साथी किसी तरह से खुद को बचाकर वहां से कुछ दूर भाग निकले। गोली चलाने वाला चालक जब मौके से निकला तब उसके साथियों ने निखिल को संभाला।आसपास के लोगों ने युवक के पैर में कपड़ा बांधकर निकल रहे ब्लड को रोकने का प्रयास किया।
सूचना देने पर पुलिस निखिल को लेकर इलाज के लिए दौड़ी। मौके से भागने के दौरान तत्काल घेराबंदी करते हुए पुलिस ने कार चालक को रास्ते में रोक लिया। हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार जब्त किए। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है जिस कार चालक ने गोली मारी उसका नाम विक्रमादित्य सिंहदेव बताया गया है।
