*सार्थक टीएमटी से सरिया लेकर भुगतान नहीं करने के आरोप में किया गिरफ्तार*
*पुजारी सेल्स दमोह के संचालक को धरसीवा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*सार्थक टीएमटी से सरिया लेकर भुगतान नहीं करने के आरोप में किया गिरफ्तार*
सुरेन्द्र जैन /धरसीवा
पुजारी सेल्स दमोह के संचालक संजय जैन को धरसीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोप है कि उन्होंने सिलतरा स्थित सार्थक टीएमटी से सरिया लेकर उसका भुगतान नहीं किया पुलिस ने ठगी का प्रकरण दर्ज कर यह कार्यवाही की है
*पवन तिवारी की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला*
पुजारी सेल्स दमोह मध्यप्रदेश के संचालक संजय जैन पर ठगी का यह मामला धरसीवा पुलिस ने प्रार्थी पवन तिवारी की रिपोर्ट पर दर्ज किया उन्होंने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कि थी कि वह सिलतरा स्थित एस.के.ए. ईस्पात प्रा.लिमि. में एच.आर. हेड के रूप में कार्य करते है तथा प्रार्थी की कंपनी का कार्य सार्थक टी.एम.टी सरिया की बिक्री करना है। प्रार्थी की कंपनी से दमोह मध्यप्रदेश स्थित कंपनी पुजारी सेल्स द्वारा पूर्व में कई बार सरिया खरीदा गया है। दिनांक 11.07.2022 को मेसर्स पुजारी सेल्स के प्रोपराईटर संजय जैन द्वारा टी.एम.टी. सरिया 25 टन 310 किग्रा कीमती लगभग 16,17,645/- रूपये तथा पूर्व में सरिया कीमती 2,39,523/- रूपये को क्रय कर उसका भुगतान नही किया गया है।
*चेक बाउंस होने के बाद दर्ज कराया मामला*
भुगतान न मिलने के बाद प्रार्थी की कंपनी द्वारा बार-बार बोले जाने पर संजय जैन द्वारा भुगतान हेतु कॉर्पोरेशन बैंक दमोह के 02 चेक दिये गये थे किन्तु प्रार्थी द्वारा उन चैकों को भुगतान हेतु बैंक पर लगाने पर दोनों चैक अनादरित हो गये जिस पर प्रार्थी की कंपनी द्वारा पुनः संजय जैन से संपर्क कर भुगतान करने हेतु कहा गया किन्तु उसके द्वारा उक्त क्रय किये गये टी.एम.टी. सरिया का भुगतान नही किया जाकर प्रार्थी की कंपनी के साथ अमानत में खयातन कर ठगी किया गया है। जिस पर आरोपी संजय जैन के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 151/23 धारा 420, 409 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
*दमोह से किया गिरफ्तार*
प्रकरण दर्ज करने के बाद धरसीवा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में एक दमोह रवाना की टीम ओर मेसर्स पुजारी सेल्स के प्रोपराईटर आरोपी संजय जैन को दमोह मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया।
