खरोरा क्षेत्र मे एक परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
खरोरा क्षेत्र मे एक परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
भरत कुम्भकार /खरोरा,,
खरोरा के मोतिमपुर कला गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है जहां एक व्यक्ती फांसी
लटका मिला वही उसकी पत्नी और बच्चे मृत हालत में बिस्तर में लेटे पाया गया l
खरोरा के मोतिमपुर कला गांव में सुबह उस वक्त मातम पसर गया जब सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मौत की खबर लगी , खबर मिलते ही खरोरा पुलिस घटना स्थल पहुंची देखा जहां मृतक तुकेश सोनकेवरे 27वर्ष जहां फांसी लगाकर जान दे दी है वहीं उसकी पत्नी नितिक्षा 22वर्ष अपने तीन साल के बेटे के साथ मृत हालत में बिस्तर पर थी पुलिस घटना स्थल की जांच कर फांसी से लटके शव को नीचे उतारा वहीं मृत महिला के समीप रखें चूहे मारने की दवा को जप्त कर अब तीनों मौतों के कारणों में जुटीं है वहीं अचानक एक परिवार के उठाये कदम पर गांव में मातम पसरा हुआ है । मृतक के मामा के साथ परिजन वह पड़ोसियों ने बताया कि मृतक युवक सीधा साधा वह सरल था गांव में किसी के साथ वाद विवाद तो दूर वह गांव में किसी से बात करने पर बात करता था और काम है काम रखने वाला व्यक्ति था घटनाक्रम किसी के गले नहीं उतर रहा है इसी तरह का कहना गांव के सरपंच का भी है खरोरा थाना प्रभारी बृजेश तिवारी मामले को लेकर जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहने की बात कही.
