38वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, खरोरा, रायपुर में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

38वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, खरोरा, रायपुर में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन

38वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, खरोरा, रायपुर में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन 




भरत कुम्भकार /खरोरा 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 38वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय के कैम्प परिसर में श्री सिद्धार्थ कुमार (सेनानी) के कुशल नेतृत्व में प्रातः 0630 से 0730 बजे तक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बल पदाधिकारियों के साथ-साथ, श्री अनिल सोनी, अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा, उनके साथी एवं एमिटी यूनिवरसिटी के स्टॉफ मेंबर, विद्यार्थी तथा वाहिनी परिसर में निवासरत हावा सदस्याओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इसके उपरांत नजदीकी हेरिटेज साईट इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी, मोहरेंगा में जाकर प्रकृति की गोद में  बल पदाधिकारियों द्वारा योगाभ्यास किया।



इस दौरान वाहिनी में उपस्थित योग प्रशिक्षक द्वारा योग का परिचय कराते हुए योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रार्थना, सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन एवं प्रणायाम करवाए तथा इनसे होने वाले लाभ व योग करते हुए ध्यान रखने वाली सावधानियो से अवगत करवाया।

अंत में श्री सिद्धार्थ कुमार ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 की सभी को शुभकामनायें दी एवं अपने विचार साझा किए और कहा कि योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य है, यदि नियमित तौर पर योग अभ्यास किया जाए तो योग प्रत्येक तरह का उपचार है एवं चिकित्सा से ज्यादा लाभकारी होगा।

योग हमारी भारतीय संस्कृति की प्रचीनतम् पहचान है। ऋग्वेद में कई स्थानो पर यौगिक क्रियाओं का उल्लेख मिलता है। भगवान शंकर के बाद वैदिक ऋषि-मुनियों से ही योग का प्रारम्भ माना जाता है।

योग हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है, यही कारण है कि हमारे देश की ऋषि परम्परा योग को आज  विश्व अपना रहा है। जिसका परिणाम यह है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखे गए प्रस्ताव को 177 देशो ने अत्यंत सीमित समय में पारित कर दिया और 21 जून 2015 को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दूनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया और तब से प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है। अंत में उन्होनें सभी से अनुरोध किया कि आप सभी आज से ही प्रतिदिन योग अभ्यास जरूर करें

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads