विश्व योग दिवस के अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा योग शिविर का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विश्व योग दिवस के अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा योग शिविर का आयोजन



विश्व योग दिवस के अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा योग शिविर का आयोजन 



आरंग 

21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा योग शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन आरंग खेल मैदान में किया गया...योग विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षक सुश्री जान्ह्वी कैवर्त्य द्वारा योगभ्यार्थियों को विभिन्न बिमारियों,मानसिक तनाव को दूर कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए विभिन्न योगासन और प्राणायाम के कराकर उसके महत्त्व तथा उनके फायदों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया...।












संगठन द्वारा आयोजित योग शिविर में उपस्थित एल्डरमैन गणेश बाँधे,भरत लोधी,सीएमओ ठाकुर होरी लाल सिंह,सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी नीलमणि चंद्राकर सभी ने योगभ्यार्थियों को उदबोधन के माध्यम से जीवन में योग के जरूरत को बताया...उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया...सभी अतिथियों ने हमेशा संगठन के लिए सहयोग करने की भावना प्रकट की.इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर,शैलेन्द्र चन्द्राकर,,आरंग युवा एवं खेल संगठन संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर,अध्यक्ष अमन साहू,सचिव मनीष सोनकर,रोहित भगत,शशिकांत मुना,राकेश गुप्ता,संगठन के सभी सदस्य और अधिक संख्या में योगभ्यार्थी उपस्थित थे.आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि बहुत जल्द संगठन द्वारा आरंग योग क्लब का गठन किया जायेगा.जिसमें उच्च स्तरीय योग अभ्यास के माध्यम से राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकाले जायेंगे ताकि वे उच्च स्तर पर आरंग विकासखंड के साथ साथ देश-प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर सके...

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads