रानी पद्मावती के नाम पर हुआ महिला समूह का गठन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

रानी पद्मावती के नाम पर हुआ महिला समूह का गठन

 रानी पद्मावती के नाम पर हुआ महिला समूह का गठन 



आरंग

  नगर के चर्चित सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने जनवरी में आयोजित होने वाले राजा मोरध्वज महोत्सव के लिए महिलाओं का एक समूह का गठन किया हैं। जिसका नामकरण रानी पद्मावती के नाम पर किया गया है। फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है राजा मोरध्वज का नाम और दानशीलता की महिमा के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं। किंतु रानी पद्मावती के नाम और महानता की जानकारी बहुत ही कम लोगो को है। जिन्होंने एक मां होकर भी अपने पुत्र को आरा से चीरकर भगवान कृष्ण और अर्जुन को समर्पित कर दी थी।इसी वजह से महिलाओं की समूह का नाम रानी पद्मावती के नाम पर रखा गया है। यह समूह जनवरी में आयोजित होने वाले राजा मोरध्वज महोत्सव में सहभागिता निभाएंगे। साथ ही साथ पीपला फाउंडेशन के विभिन्न रचनात्मक कार्यों में सहभागिता प्रदान करने के उद्देश्य से इस समूह का गठन किया गया है। जिसका संचालन पीपला फाउंडेशन के सदस्य रानू ध्रुव और अन्य सदस्य मिलकर करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads