मतदान रंगोली, मेहंदी, कुर्सी दौड़, दीप और जागरूकता रैली से बिहान ग्रुप ने दिया जागरूकता का संदेश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मतदान रंगोली, मेहंदी, कुर्सी दौड़, दीप और जागरूकता रैली से बिहान ग्रुप ने दिया जागरूकता का संदेश

 मतदान रंगोली, मेहंदी, कुर्सी दौड़, दीप और जागरूकता रैली से बिहान ग्रुप ने दिया जागरूकता का संदेश



अमृत क्लस्टर महिला संगठन गुल्लू ने दिया जागरूकता का संदेश

महिलाओं ने  मेहंदी, रंगोली, दीप रैली और खेल के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

आरंग

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के मार्गदर्शन तथा सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग कुमार सिंह लहरे के निर्देशन में बिहान ग्रुप से संबंधित अमृत क्लस्टर  गुल्लू समूह की 200 से भी अधिक महिलाओं ने मतदान रंगोली, मतदान मेहंदी, मतदान कुर्सी दौड़,मतदान दीप एवं मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूकता की मिसाल प्रस्तुत की। कुर्सी दौड़ के विषय में महिलाओं ने कहा कि वे खेल के माध्यम से यह संदेश देना चाहती हैं कि हमारा देश शत प्रतिशत मतदान से विकास के पथ पर दौड़ता रहे इन सारी गतिविधियों में महिलाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। वही स्वीप आरंग टीम शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल एवं अरविंद कुमार वैष्णव ने एक-एक गतिविधि की रनिंग कमेंट्री करते हुए जागरूकता नारे लगाए जिसमे सीमा भांडेकर की भी सहभागिता रही। साथ ही कार्यक्रम की सफलता में बीपीएम रामरतन टेंगवार, देवानंद निर्मलकर, क्लस्टर प्रभारी योगेश चंद्राकर, गुलेंद्र दानी, सुरेंद्र बर्मन, एडीओ छत्रधारी सोनकर का विशेष सहयोग रहा एवं भुवनेश्वरी साहू, अनीता बंजारे, लक्ष्मी चंद्राकर, रत्ना जांगड़े, अनुसूया साहू, भोज बाई पाल, हीरा निषाद, राजेश्वरी विश्वकर्मा, आदि 200 से अधिक संगठन की महिलाएं एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads