*ब्रह्माकुमारीज मंडला द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया कार्यक्रम*
*ब्रह्माकुमारीज मंडला द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया कार्यक्रम*
मंडला–
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला के द्वारा स्थानीय सेवाकेंद्र बस स्टैंड के पीछे स्थित "विश्व शांति भवन" में किया गया। इस कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन, ईको क्लब के सदस्य भ्राता राजेश छत्री जी, पर्यावरणविद् बहन सरिया अग्निहोत्री जी एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनें उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर और गुलदस्ते देकर स्वागत किया।
ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बताया कि हम सभी को पेड़ और पशु पक्षियों को बचाना हैं, अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने के साथ उनकी संभाल भी करनी है।
डॉ. सरिता अग्निहोत्री जी ने बताया कि हम सभी को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक के उपयोग को बंद करना पड़ेगा। आगे बताया कि उनके द्वारा विगत तीन दशकों से प्लास्टिक का उचित प्रबंधन, निराकरण सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्य कर रही है।
इसके बाद सभी देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही वृक्षारोपण भी किया।