विजयदशमी पर्व पर जनपद सदस्य सर्वेश बाफना ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं*….
विजयदशमी पर्व पर जनपद सदस्य सर्वेश बाफना ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं*….
राजेंद्र साहू मगरलोड
जनपद सदस्य सर्वेश बाफना सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत मगरलोड ने नगरवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। एवं नगरवासियो से यह पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। सर्वेश बाफना ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह हमें याद कराती है। कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। उन्होंने नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से आपसी-भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलजुल कर यह पर्व मनाने का आह्वान किया है।साथ ही कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का संपूर्ण जीवन चरित्र अनुकरणीय है। उनकी जीवन की विशिष्टता समाज का मार्ग प्रशस्त करती रही है। उन्होंने धर्म और सत्यता के मार्ग पर चलकर रावण पर विजय प्राप्त की थी।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा भी देता है। नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों कोरोना के दृष्टिगत इस अवसर पर शारीरिक दूरी, मास्क पहनने के साथ ही अन्य सावधानियों का अनुपालन करने की भी अपील की है।