*पुलिस कप्तान द्वारा चलाये जा रहे स्नेह छाया की दी गयी जानकरी*
*ग्राम नहरगांव में किया गया ग्राम रक्षा समिति का गठन*
*ग्राम रक्षा समिति में जुड़े व्यापक संख्या में ग्रामीण जन,*
*ग्राम स्तर पर अपराध नियंत्रण हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान*
*ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने कहा सामाजिक बुराई को मिटाने में करेंगे पुलिस का सहयोग*
*पुलिस कप्तान द्वारा चलाये जा रहे स्नेह छाया की दी गयी जानकरी*
गरियाबंद
जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में जिला पुलिस द्वारा ग्राम स्तर में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर ग्राम रक्षा समिति का गठन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिनाँक 13.12 2020 को सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नहरगांव में जाकर थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में ग्राम रक्षा समिति का गठन किया गया। इस अभियान में ग्राम नहरगांव के लोग व्यापक संख्या में उपस्थित रहे। *थाना प्रभारी द्वारा वहाँ उपस्थित लोगों से ग्राम स्तर पर अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, अनैतिक क्रियाकलापों, बाल विवाह, टोनही प्रताड़ना, अंधविश्वास आदि सामाजिक बुराइयों बचने तथा समाज मे व्याप्त नशा, जुआ, सट्टा एवं महिला अत्याचार आदि गतिविधियों के संबंध में तत्काल थाना को सूचित करने के संबंध में बताया गया। उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।*
*थाना प्रभारी दरियो के द्वारा पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल द्वारा संचालित योजना स्नेह छाया के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकरी दिया गया साथ ही पुर संचालित योजनाओं चेतना, ई-प्रहरी, मिशन रोड सेफ्टी, गुड़ सेमेरिटन आदि कार्यक्रमों में भी योगदान करने का आग्रह किया गया, साथ ही साथ चिटफंड कंपनियों के झांसे में नहीं आने, सायबर क्राइम से बचने, एटीएम फ्रॉड से बचने, यातायात नियमों का पालन करने, जेवर चमकने वाले ठगों से सावधान रहने तथा अन्य प्रकार के फर्जी एजेंटों से सावधान रहने के संबंध में अवगत कराया गया।*
उक्त कार्यक्रम दौरान निरीक्षक वेदवती दरियो, सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद ठाकुर,आरक्षक सोमनाथ दीवान, दिलिप तिवारी, रविशंकर सोनवानी, म.सै. दुलारी दीवान, जीतू नेताम के साथ साथ ग्राम नहरगांव के सरपंच, उप सरपंच, सचिव, वार्ड पंच, ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्ति, तथा ग्राम स्तर पर गठित महिला कमांडो के सदस्य व अन्य महिला व पुरूष व्यापक संख्या में उपस्थित रहे।




