पश्चिम बंगाल राजनीतिक हिंसा के विरोध मे भाजपा आरंग मंडल के कार्यकर्ताओ ने अपने घरो मे दिया धरना :- तम्बोली - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पश्चिम बंगाल राजनीतिक हिंसा के विरोध मे भाजपा आरंग मंडल के कार्यकर्ताओ ने अपने घरो मे दिया धरना :- तम्बोली

पश्चिम बंगाल राजनीतिक हिंसा के विरोध मे भाजपा आरंग मंडल के कार्यकर्ताओ ने अपने घरो मे दिया धरना :- तम्बोली 



आरंग 

 भाजपा आरंग मंडल परिवार द्वारा 2 मई विधानसभा चुनाव परिणाम आने के पश्चात शाम से पश्चिम बंगाल मे राजनीतिक हिंसा मे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता ,पार्टी कार्यालयों मे हमला आगजनी भाजपा समर्थितो के दुकानो मे लूट , बालात्कार जैसी घटनाओ जिसने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया । जो कि पूर्णतया राजनीतिक द्वेष से रचित षड्यंत्र है ,रक्तचरित्र को दर्शाता है टीएमसी विचारधारा के लोगो और ममता बनर्जी सरकार की मानसिकता को भी । इन सबके विरोध मे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर पूरे देश मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निज निवास मे रहकर कोविड-19 के गाईडलाईन का पालन करते हुए एकदिवसीय धरना दिया गया ।यह धरना प्रदर्शन 05 मई दोपहर 02-05 बजे तक आहूत किया गया, जिसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला मंडल भाजपा संगठन द्वारा भी आह्वाहन किया गया ।इसी तारतम्य मे आरंग मंडल मे भी कार्यकर्ताओं ने अपने घरो मे धरना दिया। साथ ही धरना प्रदर्शन को लाईव करके सोशल मीडीया के माध्यम से ट्वीटर पर फेसबुक व अन्य माध्यमों #ममता_की_निर्ममता को ट्रेंड मे रखकर पोस्ट किया गया जिससे बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबल मिल सके की पूरे देशभर के भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ खड़े है ।भाजपा आरंग मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन मे बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जिसमे प्रदेश जिला मंडल शक्तिकेंद्र बूथ स्तर और प्राथमिक सदस्य सभी मोर्चा की सहभागिता रही । साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से पश्चिम बंगाल मे सीधे हस्तक्षेप करके वहां कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए राष्ट्रपति शासन लागू करने एवं भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थको को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है । यह जानकारी भाजपा आरंग मंडल के अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली द्वारा दी गयी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads