पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसा के खिलाफ नपा अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसा के खिलाफ नपा अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया
गरियाबंद
पश्चिम बंगाल में 2 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद जो हालात निर्मित हुए है। जिस तरीके से ममता बनर्जी की टीएमसी और उसके कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए है, लगातार बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को आग के हवाले किया जा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। पूरे बंगाल में अराजकता का माहौल व्याप्त है। जिसे देखते हुए आज प्रदेश भाजपा के आह्वान पर गरियाबंद नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन एवं भाजपा कार्यकर्ता ने अपने घरों के सामने कार्यकर्तओं के साथ बंगाल में हो रहे हिंसा के खिलाफ अपना विरोध जताया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया ।
गफ़्फ़ु मेमन ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी द्वारा फैलाए जा रहे हिंसा और अराजकता पर कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा राजनीतिक हिंसा का तांडव शुरू कर दिया गया है। टीएमसी के गुंडे चुनाव में जीत के बाद से ही हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। उनके वाहन तोड़ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में आग लगा रहे हैं।लोकतंत्र के स्थान पर ख़ूनतंत्र हावी हो चुका है। ममता बनर्जी बंगाल में शांति कायम रखें क्योंकि जिस तरीके के हालात बंगाल में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने निर्मित किया है। ये कतई स्वस्थ राजनीति का परिचायक नही है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आसिफ़ मेमन सागर मयाणी और वंशगोपाल सिन्हा मौजूद रहे।