टूल-किट मामले मे भाजपा आरंग ने थाने के बाहर दिया धरना
टूल-किट मामले मे भाजपा आरंग ने थाने के बाहर दिया धरना
आरंग
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा कांग्रेस पार्टी का टूल-किट (गुप्त-दस्तावेज) अपने ट्वीटर अकांउट द्वारा सार्वजनिक किया जिसे भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के द्वारा रिट्वीट किये जाने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा थाने मे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डां रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर कराये गये एफआईआर के विरोध मे पूरे प्रदेश भर मे धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे आरंग थाना के सामने भाजपा आरंग द्वारा दोपहर 3 से 5 बजे तक धरना दिया गया । आज के इस धरना प्रदर्शन के मुख्य नेतृत्वकर्ता अशोक बजाज ने अपने व्यक्तव्य मे कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा कांग्रेस पार्टी के गुप्त-दस्तावेज (टूल-किट) को सार्वजनिक करके भाजपा ने कांग्रेस के असली चेहरे को जनता के सामने रखा है, कि किस प्रकार कांग्रेस पार्टी वैश्विक महामारी के समय मोदी सरकार और देश के विरुद्ध कार्यो मे संलग्न है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टूल-किट मे कोरोना को इंडियन स्ट्रेन कहना, कोरोना महामारी को मोदी महामारी का नाम देना, कुंभ को बदनाम करके हिंदू आस्था पर चोट पहुंचाने का काम हो, सोशल मीडिया मे जलती लाशो और मृत देहो का फोटो वायरल करना और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया मे भारत की छवि को धूमिल करना जैसे गंभीर देशद्रोही कृत्य उक्त दस्तावेज के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं तक पहुंचा कर देश मे एक अस्थिरता लाने का जो कार्य कर रही थी कांग्रेस पार्टी उसे उजागर किया है जिसे राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट करके सार्वजनिक किया है और डां रमन सिंह सहित राष्ट्रीय नेताओं ने उसे रिट्वीट किया है। कांग्रेस सरकार ने उन्हे गिरफ्तार करने का आदेश सुना दिया है उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कर दी गयी है, तो आज भाजपा छत्तीसगढ़ के लाखो कार्यकर्ताओं ने रिट्वीट किया है आप हम सभी को गिरफ्तार किजिए , ऐसी मांग के साथ आरंग थाना मे धरना दिया है । आज के इस कार्यक्रम मे जिला महामंत्री श्याम नारंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली , लखन लाल साहू, अपिव जिलाध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा ने भी धरना दिया ।
