टूलकिट मामले में कांग्रेसियो द्वारा जालसाजी का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ एफ आई आर,अभनपुर में भाजपाईयो ने थाने के सामने दिया धरना
टूलकिट मामले में कांग्रेसियो द्वारा जालसाजी का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ एफ आई आर,अभनपुर में भाजपाईयो ने थाने के सामने दिया धरना
अभनपुर,
टूलकिट मामले में कांग्रेसियो द्वारा जालसाजी का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ एफ आई आर कराया गया है। वहीं भाजपाई इसका विरोध कर रहे हैं। अभनपुर में भाजपाईयो ने थाने के सामने धरना दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नंदनी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशन शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संचित तिवारी धरना प्रदर्शन करने वालों में शामिल थे। सभी ने मिलकर राज्य सरकार के विरुद्ध हमें भी करो गिरफ्तार का नारा लगाया। हालांकि पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से भयभीत कांग्रेस पार्टी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मोदी और देश को बदनाम करने की नीयत से टूलकिट का इस्तेमाल कर रही थी जिसका खुलासा भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा किया गया। इससे बौखलाए कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करा कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। भाजपा इसकी कड़ी निन्दा करती है और चेतावनी देती है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध दर्ज एफ आई आर को वापस लेते हुए खेद व्यक्त करे अन्यथा भारतीय जनता पार्टी को उग्र आन्दोलन हेतु मजबूर होना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा जिला महामंत्री चेतना गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चम्पा लेदेकर, पार्षद राजा राय, कान्हा गोस्वामी, गोयल भट्ट भी सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए उपस्थित थे।
