आरंग नगर में निर्माण कार्य भगवान भरोसे,करोड़ो के निर्माण कार्य अधूरे,निर्माण कार्य मे अनियमितता जनप्रतिनिधि आखिर मेहरबान क्यो
आरंग नगर में निर्माण कार्य भगवान भरोसे,करोड़ो के निर्माण कार्य अधूरे,निर्माण कार्य मे अनियमितता जनप्रतिनिधि आखिर मेहरबान क्यो
आरंग
आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की गंगा बहने लगी। वही क्षेत्र के विधायक जो कि नगरीय प्रशासन के मंत्री है द्वारा नगर के चहुमुखी विकास के लिये विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ो रूपये के कार्य शुरू किए है। पर अधीनस्थ जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कार्यो में अनियमितता के साथ साथ नियमो को दरकिनार करते कार्य किये जा रहे हैं नगर में विभिन्न मदो के तहत कार्य आरंग नगर में शुरू किये।
वही आरंग नगर में भल करोड़ो के कार्य शुरू किए पर मिली जानकारी अनुसार बहुत ही कार्य अधूरे है।
आपको बता दे कि आरंग नगर के इंदिरा चौक से रेलवे स्टेशन सौदर्यीकरण लगभग 2 करोड़ ,कैठा पार तालाब लगभग 1 करोड़,आरंग से खरोरा सड़क मार्ग की ओर लगभग 2 करोड़ के नाली निर्माण,जल आवर्धन योजना के तहत सड़को में पाइप लगभग 3 करोड़,वही आरंग नगर में सड़क सौदर्यीकरण लगभग साढ़े 18 करोड़ के किये गए थे जो महज दो वर्ष बारिस निकल चुके और नगर के लोगो को बारिस में दुकान से लगे बड़े बड़े खड्डे के कारण बहुत ही परेशानी उठाना पड़ा। पर अभी तक अधूरे है।
इस तरह नगर में भल निर्माण कार्य करोड़ो के लाये पर बहुत ही अधूरे रहे।साथ ही यह भी देखा गया कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कार्यो को किये जा रहे पर नियमो को किनारे कर किये जा रहे है। नगर में करोड़ो के कार्य पर स्थल पर निर्माण कार्य का कहि भी लागत व पूर्ण करने की तिथि वाले बोर्ड नही लगा है।
एक ओर जहां अधिकारियों की गलती नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा जहां गोबरा नवापारा नगरपालिका के अधिकारी पर कार्यवाही किये पर खुद के विधानसभा क्षेत्र के आरंग नगर के विकास के कार्यो में उदासीन जिम्मेदार अधिकारी पर नगरीय प्रशासन मंत्री आखिर मेहरबान क्यो...??
