*एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार,राज्य निर्माण के बीस साल बाद भी अंधविश्वास कायम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार,राज्य निर्माण के बीस साल बाद भी अंधविश्वास कायम*

 *टोना टोटका के संदेह में अधेड़ की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या,धरसीवां थाना के मोहदा की घटना*





*एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार,राज्य निर्माण के बीस साल बाद भी अंधविश्वास कायम*


वीडियो........

   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां (रायपुर)

कहने को तो छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य बने बीस साल से ऊपर हो चुके हैं बाबजूद इसके अब तक राजधानी रायपुर से लगे ग्रामीण अंचलों में भी टोना टोटका के अंधविश्वास के चक्रव्यूह कुछ लोगो के दिलो दिमाग मे ऐंसा छाया है कि वह टोना टोटका के संदेह में निर्दोषों की हत्या तक करने में पीछे नही हटते देर रात भी धरसीवां के सिलयारी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहदा में ऐंसा ही कुछ हुआ जहां टोना टोटका के संदेह में एक अधेड़ की लाठी डंडों से पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई।

 *बेरहमी से वो अधेड़ पर लाठी डंडे बरसाते रहे*

   धरसीवां के सिलयारी अंतर्गत मोहदा गांव में देर रात महावीर चक्रधारी पिता रघुवीर चक्रधारी उम्र 50 अपने घर के समीप ही था तभी अचानक उस पर डंडे लाठी बरसना शुरू हो गया लाठी डंडों से पीटने वालों में उन्ही के घर के समीप रहने वाले पटेल परिवार के लोग थे जिनमें एक महिला भी शामिल थी करीब आधा दर्जन लोग निर्दयता से उस अधेड़ को पीटते रहे तब तक पीटते रहे जब तक उस अधेड़ के प्राण पखेरू न उड़ गए इस घटना ने जहां राजधानी के आसपास आज भी ग्रामीणो में अंधविश्वास की पराकाष्ठा को प्रदर्शित किया वहीं दूसरी ओर मानवता को भी शर्मसार कर दिया है।

*क्या कहते हैं चौकी प्रभारी*

 घटना के संबन्ध में चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि मृतक महावीर चक्रधारी पिता रघुवीर चक्रधारी उम्र 50 ग्राम मोहदा के शीतलापारा का निवासी था घटना 25 अगस्त की रात्रि साढ़े दस बजे मृतक के घर के समीप की ही है जहां आरोपियों ने अधेड़ की लाठी डंडों से पीटकर हत्या की इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 441/2021 धारा 302 ,34 के तहत आरोपी वाशुकुमार पटेल पिता रामकुमार पटेल,

अश्वनी धीवर पिता चंद्रशेखर धीवर ,एक नाबालिग एवं एक महिला   को मिलाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

   *तबियत बिगड़ी तो टोना टोटका का हुआ संदेह*

   पुलिस सूत्रों के मुताबिक पटेल परिवार की एक महिला का स्वास्थ्य बिगड़ने पर आरोपियों को संदेह था कि मृतक टोना टोटका कर उसे मारना चाहता है बस इसी अंधविश्वास टोना टोटका के संदेह में आरोपियों ने अपने ही मोहल्ले के अधेड़ की निर्मम हत्या कर निर्दोष के खून से उनके हाथ रंगा दिए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads