राशन बिजली और खाद की समस्या विन्द्रानवागढ़ विधान सभा क्षेत्र में -अशोक दीक्षित पैरा में आगी ल नयी लुकाय जाय-नीलकंठ सिंह ठाकुर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राशन बिजली और खाद की समस्या विन्द्रानवागढ़ विधान सभा क्षेत्र में -अशोक दीक्षित पैरा में आगी ल नयी लुकाय जाय-नीलकंठ सिंह ठाकुर

 जनपद पंचायत छुरा के समान्य सभा गहमागहमी के बीच       हुआ   सम्पन्न , जिम्मेदार अधिकारी ही जवाब दैं-गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष 



राशन बिजली और खाद की समस्या विन्द्रानवागढ़ विधान सभा क्षेत्र में -अशोक दीक्षित 



     पैरा में आगी ल नयी लुकाय जाय-नीलकंठ सिंह ठाकुर

 तेजस्वी यादव/छुरा 

    25अगस्त को जनपद सभा कक्ष में  सामान्य  सभा बडे। गहमागहमी के साथ सम्पन्न हुआ जिसमे खाद, बिजली, राशन और कार्ड की मुद्दा प्रमुख विषय रही। 

    जनपद के समान्य सभा अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, उपाध्यक्ष  गौरव मिश्रा, सीईओ रुची शर्मा,आतिरिक्त सीईओ आर के ध्रुव के गरिमा मयी उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। 

 सीईओ रुची शर्मा ने समान्य सभा की विषय वस्तु  को विस्तार समझाते हुऐ सदन म रखा जिसमे पूर्व प्रस्ताव व विभागीय समीक्षा ,पूर्व जीपीडीपी कार्य योजना पर सुधार, प्राप्त जनपद नीधि का आबंटन जैसे अनेक बिन्दु पर चर्चा की गयी।  विभागीय समीक्षा के दरमियान सभापति प्रहलादू यदु के द्वारा शिक्षा विभाग में मूलशाला वापसी  शिक्षको की जानकारी ली गयी जिसमें अभी तक वापस नही हुवे शिक्षको पर कडी़ कार्यवाही के लिए जिलाधीश गरियाबंद को प्रस्ताव भेजे जाने जिसमे वेतन और इंक्रीमेन्ट रोके जाने की भी बात हुई। 

 जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने क्षेत्र में  ट्राँसफार्मर, लोवोल्टेज, कार्यो की मूल्यांकन, सत्यापन व स्टिमेट में अड़चन पर सुधार करने, कृषि विभाग छुरा द्वारा जनपद क्षेत्र के सदस्यो के संज्ञान के बगैर कृषि उपकरण स्पेयर बांटने जाने पर बिखरे जनपद सदस्य नीलकंठ ने छत्तीसगढी कहावत पेश करते हुवे कहा कि आगी ल पैरा में नही लुकाया जाता।जो आज सदन में धुँआ उठ रहा है। 

    सभा पति संत राम नेताम ने बढ़ते खाद के दिनों पर दुकानों में छापा मार कार्यवाही करने बात रखी। 

    वही जनपद सदस्य थानेश्वर कंवर, शशी मुखी नेताम, हेमलता ध्रुव, जागृति ठाकुर ने राशन और कार्ड, राशन नियमित खोलने, आवास और शौचालय की राशि मिलने बिखरे हुऐ। 

   विधायक प्रतिनिधि अशोक दीक्षित ने कहा कि छुरा विकास खंड के खास कर बिन्द्रानववाढ़ विधान सभा क्षेत्र में बिजली खाद और राशन की समस्या अधिक है कहा। 

 जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कई विभाग के अनुपस्थित अधिकारियों पर बिखरे हुऐ थे उन्होने सोकाज नोटिस जारी करने   विभाग के प्रतिनिधि मान्य नही। जिम्मेदार अधिकारी ही जवाब देने। 

    वन सभा पति रजनी सतीश चौरे ने वन विभाग के अधिकारियों पर 15 को आमंत्रित नही करने पर नाराज़गी जाहिर की।  सभापति बुंदा गजेन्द्र साहू ने आँगन बाडी़ महिला कार्यकर्ता व सहयिका नियुक्ति आदेश के संबंध में सवाल किया

     समान्य सभा में जनपद सदस्य रिखी राम यादव अशोक कुमार पटेल, सभापतित्व पुष्पा देवानंद सिंहा, लगनी अवध साहू, सतबती शोभा सोरी नर्मदा चेतन साहू  शांति नागेश, खि़लेश्वरी ध्रुव  सहित जनपद, वन, कृषि, विद्युत, पीए ई, मनरेगा, शिक्षा विभाग के अधिकारियों गण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads