Health Tips: पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाते हैं ये 5 तरीके, जड़ से दूर होती है कब्ज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

Health Tips: पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाते हैं ये 5 तरीके, जड़ से दूर होती है कब्ज


Health Tips: पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाते हैं ये 5 तरीके, जड़ से दूर होती है कब्ज


  
Health Tips: पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाते हैं ये 5 तरीके, जड़ से दूर होती है कब्ज
पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए सुपरफूड का सेवन बहुत अच्छा विकल्प होता है। अच्छा स्वास्थ्य बेहतर पाचन तंत्र की निशानी होती है।   
स्वस्थ रहने और तमाम रोगों से बचने के लिए पाचन शक्ति का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। कमजोर पाचन शक्ति व्यक्ति कई रोगों का शिकार बनाती है। अच्छा स्वास्थ्य बेहतर पाचन तंत्र की निशानी होती है। जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है वह तमाम बीमारियों का तो शिकार होते ही हैं साथ ही ऐसे लोग अंडरवेट भी होते हैं। आइली फूड और जंक फूड पाचन शक्ति को कमजोर बनाते हैं जिससे इम्युन सिस्टम भी वीक होता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड बता रहे हैं जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं।

1. फाइबर युक्त फूड

आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन 20 से 35 ग्राम फाइबर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें आप प्लॉंट फूड जैसे कि चैरीज़, अंगूर, क्रंची बेल पपर्स, बींस, साबुत अनाज और नट्स का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं जिससे कब्ज जैसे रोग जड़ से दूर होते हैं। ये सुपरफूड आपके दिल और रक्त शर्करा के लिए भी अच्छे हैं। 

2. च्विइंगम चबाएं

जब आप कोई चीज चबाते हैं तो इससे लार बनती है जो एसिड को संतुलित करता है। पेपरमिंट या स्पीयरमिंट सीने में जलन कर सकते हैं इसलिए आप कोई और फ्लेवर चुन सकते हैं। यदि इससे आपको ब्लोटिंग या पेट संबंधी किसी अन्य प्रकार की समस्या होती है तो आप इस रैमिडी को छोड़ सकते हैं। साथ ही आप जो भी खा रहे हैं उसे चबाकर खाएं। अगर आप ज्यादा देर चबा नहीं पाते हैं तो आप च्विइंगम का विकल्प भी ट्राई कर सकते हैं।
Chumming

3. बैलेंस डाइट

यदि आप थोड़ा सा भी वजन कम करते हैं, खासकर अपने पेट के आसपास का तो ये आपको हार्ट बर्न, गैस और पेट की अन्य बीमारियों से भी राहत दिलाता है। आपका डॉक्टर आपके वजन घटाने के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको एक बैलेंस डाइट और व्यायाम योजना बनाने में आपकी मदद कर सकता है। यानि कि अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप अपना वजन कैसे कम करें तो विशेषज्ञ की सलाह लें।

4. एक बार में सीमित ही खाएं

अपच, ब्लोटिंग, हार्ट बर्न और डाइजेशन से संबंधी अन्य रोगों को रोकने के लिए एक बार में जो भी खाएं सीमित मात्रा में खाएं। कुछ लोग भूख लगने पर एक बार में ही खूब सारा खा लेते हैं। इससे आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा और पाचन क्रिया पर एक बार में ही ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ेगा।

5. हाइड्रेट रहें

Hydrate
जब आपकी बॉडी हाइड्रेट रहती है तो बॉडी से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इसलिए डॉक्टर कहते हैं कि धीरे धीरे पानी पीते रहें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आप पानी, जूस, चाय और अन्य पेय पदार्थ पी सकते हैं। यदि आप अपनी डाइट में फ्रूट्स और सब्जियों को एड करते हैं तो आपको एक दिन 8 से 10 ग्लास पानी पीने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि अगर आप पीते हैं तो इसका लाभ आपको ही मिलेगा।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads