अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर मेंआभाविप ने पोस्टर विमोचन किया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर मेंआभाविप ने पोस्टर विमोचन किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर मेंआभाविप ने पोस्टर विमोचन किया 



गरियाबंद

 25 एवं 26 दिसंबर को नागपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66 वा राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है ।जिसमें विभिन्न प्रांतों के प्रमुख उपस्थित रहने वाले हैं। साथ ही इस अधिवेशन को देशभर के अलग-अलग जिलों में इकाई स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच में वर्चुअल आयोजन भी किया जाएगा। इसे देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह का माहौल है। अलग-अलग इकाइयों के लगभग सभी कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अधिवेशन से सीधे ही जुड़ पाएंगे 25 दिसंबर को जिले के विभिन्न इकाइयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अधिवेशन का वर्चुअल आयोजन करने जा रहा है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया ।नगर मंत्री शैलेंद्र देवांगन ने बताया कि इकाई स्तर पर अधिवेशन के लिए विभिन्न तैयारियां की जा रही है एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा है मानो प्रत्यक्ष आयोजन अधिवेशन का यहां होने जा रहा है। 25 तारीख को नागपुर से वर्चुअल माध्यम से सभी कार्यकर्ता अधिवेशन मैं सम्मिलित होंगे कोरोना की  परिस्थितियो में भी देशभर से लाखों कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से अधिवेशन में सम्मिलित होने जा रहे हैं।पोस्टर विमोचन में नगर मंत्री शैलेंद्र देवांगन, नगर अध्यक्ष शुभम वर्मा, नगर सह मंत्री आशीष मिश्रा, आनंद भट्ट ,यश सिन्हा,  राहुल वर्मा , शिवांक त्रिपाठी, सागर सिन्हा, राजा दुबे , खिलेश सिन्हा आदि कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads