*वीरेंद्र साहू दोबारा बने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष*
*वीरेंद्र साहू दोबारा बने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष*
राजेन्द्र साहू/ मगरलोड
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मोर्चा ने अपने जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। धमतरी जिले में एक बार फिर वीरेंद्र साहू को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश संगठन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है और उनको जिले की कमान सौंपी है।
वहीं उनके अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है। क्षेत्र के तमाम भाजपा नेताओं ने उनको बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। भारतीय जनता पार्टी मगरलोड मंडल अध्यक्ष विजय यदु,मेघा मण्डल अध्यक्ष होरीलाल साहू,शत्रुघ्न साहू,नरेश सिन्हा,रामायण सिन्हा सहित उनके बहुत से प्रशंसकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बता दे,कि वीरेंद्र साहू मगरलोड क्ष्रेत्र के राजनीति में एक बड़ा नाम है। वह पूर्व में जनपद पंचायत मगरलोड के उपाध्यक्ष के चुने गए थे। इसके साथ ही वह संगठन के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यो में आगे रहे है।