किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा आरंग विधानसभा का एकदिवसीय धरना संपन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा आरंग विधानसभा का एकदिवसीय धरना संपन्न

-किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा आरंग विधानसभा का एकदिवसीय धरना संपन्न



आरंग 

 छत्तीसगढ़ मे मौजूदा कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा पूरे प्रदेश  में विधानसभा मुख्यालयो एकदिवसीय धरना दिया गया । इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा परिवार द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी ,पूर्ण  समर्थन मूल्य 2500 ,बारदानो की कमी ,पंजीयन , रकबा कटौती , धान बिक्री के बाद भी भुगतान न होना , कांग्रेस सरकार ने दाना दाना खरीदने की जो बात कहकर सत्ता मे आये वो आज अपने द्वारा ही घोषित दिवस मे भी धान खरीदी नही कर पा रहे है साथ ही टोकन काटकर भी धान का ना खरीदा जाना बकाया बोनस , मंडीयों मे अढ़ातियें औने पौने दामो मे किसानो के खून पसीने से सींचकर पैदा किये धान को खरीद रहे है जैसे विभिन्न मुद्दो और साथ ही जो प्रदेश कांग्रेस की सरकार केंद्र की मोदी सरकार के  खिलाफ जो बेबुनियाद आरोप लगा रही अपनी नाकामयाबी को छिपाने के लिये उसे बंद करे जैसे मुख्य मांगो को लेकर आरंग विधानसभा मुख्यालय मे हाई स्कूल मैदान मे धरना दिया । धरने में पूरे क्षेत्र से आये स्थानीय नेता कार्यकर्ता किसान नेताओ  एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने संबोधित किया ,जिसमे प्रमुख रुप से धरसींवा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा रामप्रताप सिंह जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप पूर्व जिलाध्यक्ष डाँ. गुलाब सिंह टिकरिहा दिपक बैस शोभा यादव श्याम नारंग  अमरनाथ वर्मा कुलेश्वर बैस मंडल अध्यक्ष आरंग समोदा मंदिरहसौद क्रमशः  अभिषेक राजा तम्बोली लखन साहू कृष्णकुमार वर्मा महिला नेत्रियों किरण ढीढी किरण बघेल मंडलो के प्रमुख नेताओ ने संबोधित किया सभी ने 12 प्रमुख मांगो को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला ,कार्यक्रम के अंत मे धरना स्थल से अनुविभागीय कार्यालय तक पैदल रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी आरंग विनायक शर्मा को महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़  के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads