*सहायक शिक्षको क्रमोन्नति ,पदोन्नति देकर वेतन विसंगति दूर करे सरकार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सहायक शिक्षको क्रमोन्नति ,पदोन्नति देकर वेतन विसंगति दूर करे सरकार*

 *सहायक शिक्षको क्रमोन्नति ,पदोन्नति देकर वेतन विसंगति दूर करे सरकार*





आरंग

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,संभाग प्रमुख देव नाथ साहू जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला ब्लॉक अध्यक्ष  हरीश दीवान  जिला सयोंजक-इंद्रजीत वर्मा,श्रीमती मौसमी शर्मा जिला उपाध्यक्ष बृजलाल वर्मा श्रीमती सविता रात्रे महासचिव सुनील चंद्राकर,जीतेन्द्र मिश्रा श्रीमती कनकलता गहलोत महामंत्री कमल किशोर ठाकुर, मनोज मुछावड श्रीमती तृप्ति शर्मा सह सचिव रामजी वर्मा श्रीमती सुधा अवस्थी श्रीमतीं इंदु सिंह संगठन मंत्री-अलंकार सिंह परिहार श्रीमतीं सुनीता पांडेय संगठन सचिव कोमल वर्मा,श्रीमतीं सुमन मंधान प्रचार सचिव सुनील भारती श्रीमति नीता साहू संयुक्त सचिव गिरवर सोनवानी श्रीमतीं भगवती ठाकुर प्रचार मंत्री रूद्र नारायण तिवारी,श्रीमतीं अनीता सिंह प्रफुल्ल मांझी,अरविंद वैष्णव नितिन मिश्र, भरत चंद्राकर, भास्कर यादव, राजेश बंजारे, विजय देवांगन जितेंद्र शुक्ला, आशीष बघेल ,गोपाल चंद्राकर, सावित्री सोनकर, देवकी साहू, संध्या चंद्राकर संगीता चंद्राकर, संतोष वर्मा जगदीश ध्रुव, सुदर्शन दास दीनबंधु पटेल  प्रह्लाद शर्मा, ,रोशन चंद्राकर ने बताया कि क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता व 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा के लिए वेटेज का लाभ देने के विषय पर सरकार शीघ्र निर्णय लेवे।*


*सहायक शिक्षको के लिए क्रमोन्नति का नियम है, जबकि शिक्षक व व्याख्याता के लिए समयमान 10 वर्ष की सेवा पश्चात नियम है, अतः प्रथम नियुक्ति के आधार पर एल बी शिक्षक संवर्ग को उच्च स्तर (पद) क्रमोन्नति वेतनमान दिया जाना चाहिए, जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति वेतनमान लागू किये जाने का उल्लेख है।*



*सहायक शिक्षको के पदोन्नति के लिए प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 22 हजार पद व शिक्षक के 08 हजार कुल 30 हजार पदों पर सहायक शिक्षको की पदोन्नति हो सकती है, प्रधान पाठक पूर्व मा शाला के 6 हजार व व्याख्याता के 10 हजार पद कुल 16 हजार पद में शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति की जा सकती है। प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु नियम निर्धारित है। प्रदेश में ही अन्य विभाग में पदोन्नति जारी है, अतः शिक्षा विभाग में भी एल बी शिक्षक संवर्ग को शिक्षकीय सेवा के आधार पर पदोन्नति किया जावे।*


*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति को वेतन सुधार करने के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत व्याख्याता – शिक्षक के वेतन अंतर के अनुपात में शिक्षक – सहायक शिक्षक के वेतन अंतर का सुधार कर निर्धारण किया जावे।*

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads