कलार समाज ने मनाया भेलवाडीह में सहस्राबाहु जयंती - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कलार समाज ने मनाया भेलवाडीह में सहस्राबाहु जयंती

 कलार समाज ने मनाया भेलवाडीह में  सहस्राबाहु जयंती



अभनपुर

समीप ग्राम भेलवाडीह में तहसील स्तरीय सहस्राबाहु जयंती आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री चंद्रशेखर साहू पूर्व मंत्री छः ग शासन अध्यक्षता श्री प्रेमलाल सिन्हा महामंत्री प्रदेश कलार समाज ,विशिष्ठ अतिथि किरण सिन्हा महिला प्रदेश अध्यक्ष ,अनिल सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी अधिकारी संघ, गोविन्द सिन्हा प्रदेश युवा अध्यक्ष,श्रवण सिन्हा प्रधान संपादक ,भूषण सिन्हा जिला अध्यक्ष ,खेमराज सिन्हा जिला महामंत्री,खुशवंत सिंह जिला कोषाध्यक्ष ,खेमराज कोसले जिला पंचायत सदस्य,सुश्री दुलारी चतुर्वेदानी पूर्व जिला पंचायत सदस्य,छबि राम महिलांग अनुसूचित जाति जिला महामंत्री ,दुर्गा सिन्हा जनपद सदस्य सारखी ,वेदव्यास सोनवानी अध्यक्ष तारक समाज जिला अध्यक्ष सुरेश सिन्हा महामंत्री वीरेंद्र सिन्हा, पूर्व पदाधिकारी सेवा राम सिन्हा, डेरहा सिन्हा,युवराज सिन्हा ,नीलकंठ सिन्हा उपस्थित रहे ।





 इसके साथ ही समाज के छुइहा परिक्षेत्र से ,धमतरी, दुर्ग ,भिलाई खल्लारी परिक्षेत्र के पदाधिकारी मंच पर शोभायमान रहा ।



माननीय मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू जी ने कलार समाज के गौरवशाली इतिहास ,कर्मठता को बताया साथ मेहनतकश समाज जो आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है उस पर हर्ष जताते हुए 80%या उससे अधिक प्रतिशत प्राप्त कर कक्षा 10वीं ,12वीं में उत्तीर्ण समाज के 5 बच्चो को समाज की ओर से प्रशस्ति पत्र वितरण किये ,साथ ही मुख्य अतिथि महोदय ने समाज के आगे बढ़ने के लिए समाज की एकता शिक्षा पर बल देनी की बात कही, गांव के कलार समाज के लोगो ने भव्य कलश यात्रा का आयोजन किये जिसमे मातृ शक्तियों ने सर पर कलश लेकर शीतला माता की आराधना कर तालाब से जल लेकर मंच पर पहुचे जिसके बाद भगवान् सहस्राबाहु के चित्र पर धुप बत्ती कर पूजा किये ,मंडल के मंडलेश्वर राजेंद्र सिन्हा  ,कोषाध्यक्ष टीकाराम सिन्हा और विजय सिन्हा के नेतृत्व में कलार समाज का सहस्राबाहु भगवान की जयंती संपन्न हुआ ,जितेंद्र सिन्हा शिक्षक ने समाज में नियमो की समरूपता समाज के एकता के लिए आवश्यक बताते हुए मंच से पहली बार कलार समाज के निर्धन भूमिहीन मजदुर लोगो के कल्याण के लिए महुआ मचान बोर्ड की स्थापना सरकार के माध्यम से होनी चाहिए और समाज के लोगो को इसके लिए आगे आकर इस दिशा कार्य करने की बात कही ,इस अवसर पर ग्राम प्रमुख कुंजलाल सिन्हा के साथ गज्जू लाल ,विजय कुमार सिन्हा,शिवकुमार ,राजेंद्र ,देवनाथ चन्द्रिका ,पुराणिक,पवन ,राजकुमार ,मुकुंद,कामता कामेश कौशल संतोष हरीश गजानन रामप्रसाद जागेश्वर हरीश रामदुलार ललित नीलकांत रविकांत युवा अध्यक्ष विनोद सिन्हा प्रदीप सिन्हा ,उप ग्राम प्रमुख यामिनी सिन्हा लक्ष्मी सिन्हा पूर्व सरपंच ,नेमकुमारी,टेमिन ,माया ,अनुसूइया, इन्द्रौतीं बिंदु उर्मिला रबिका,डिगेश्वरी खोमिन सहित पूरी महिला शक्ति उपस्थित रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads