*ब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर होमगार्ड परिसर में हुआ कार्यक्रम*
*ब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर होमगार्ड परिसर में हुआ कार्यक्रम*
मंडला (म. प्र.)-
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला के द्वारा होमगार्ड परिसर में रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया। जिसमे सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, बीके विनीता बहन, होमगार्ड के प्लाटून कमांडर भ्राता श्री हेमराज परस्ते एवं होमगार्ड के पुलिस जवान उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने पुलिस जवानों को रक्षाबंधन के पावन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए रक्षासूत्र का महत्व बताया कि रक्षासूत्र बांधते समय सबसे पहले बहन भाई के मस्तष्क पर तिलक लगाते हैं जो आत्मस्मृति का प्रतीक है, उसके बाद रक्षासूत्र कलाई में बांधते है जो एकता का प्रतीक है और दो धागे में गठान लगाते हैं वह दृढ़ता का प्रतीक है। उसके बाद मुख मीठा कराया जाता है, इसका मतलब की हमेशा मुख से सदैव मीठी वाणी बोलते रहे।
साथ ही सभी को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्त जीवन जीने और दूसरों को नशा मुक्त रहने की दृढ़ प्रतिज्ञा कराई गई। रक्षाबंधन पर शुभ संकल्प लेने के लिए शुभ संकल्प पत्र भी भरवाया, जिसमें सभी ने अपने जीवन में शुभ संकल्प लेने का निश्चय किया।
इसके बाद ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी को रक्षासूत्र बांधा और सभी का मुख मीठा कराया।