मानस महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन
मानस महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन
छुरा
ग्राम पंचायत टेंगनाबासा के आश्रित ग्राम मोहराडीह में स्थापित हनुमान शक्ति सिद्धाश्रम मोहराडीह में तीन दिवसीय मानस महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन किया गया था। जिसके समापन के अवसर पर सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्यवक्त संत सियागोर्वनशरण जी व्यास सिरकट्टी आश्रम थे। वही मुख्य अतिथि बतौर सामाजिक कार्यकर्ता डाँ रूप सिंह साहू, अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने किया। विशेष अतिथि बतौर सक्रीय जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर, हनुमान सिद्ध आश्रम के संत खिलेश्वरी शरण जी महाराज , उपसरपंच मोहेन्रद पिंकू सिंहा,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष उमेंद सिंह सौरी, सामाजिक कार्यकर्ता शीतल ध्रुव व रुप नाथ बंजारे प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
मुख्य वक्ता संत सिया गोर्वधन शरण जी व्यास ने कहा कि जीवन में अध्यात्म का होना बहुत जरुरी है कहते हुए उन्होने अनेक उदाहरण देते हुऐ रहस्य बताया। तथा सिरकट्टी आश्रम में तीन तारिख को होने वाली यज्ञ में सभी भक्त व श्रद्धालु को आमंत्रित किया।
विशेष अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि अध्यात्म का अर्थ है आत्मा का अध्ययन। सामुदायिक भवन में सर्व समाज के उत्थान के लिए सामुदायिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चर्चा करने की बात कही।
इस तीन दिवसीय यज्ञ में ग्राम पंचायत टेंगनाबासा के आश्रित ग्राम रावणाभांठा, मोहराडीह तथा देवरी पंचायत के विजय पुर, ग्राम पंचायत खरखरा के हजारों की संख्या में ग्रामीण जन, भक्त व श्रद्धालु जन उपस्थित थे।